विज्ञापन

20 लीड स्टार के साथ काम कर चुके हैं धर्मेंद्र, लेकिन कपूर फैमिली के इन दो सितारों के साथ कभी नहीं किया काम

धर्मेंद्र ने अपने 6 दशक लंबे करियर में बॉलीवुड के हर टॉप स्टार के साथ काम किया लेकिन जाने-माने कपूर परिवार के दो सदस्यों के साथ उन्होंने कभी भी स्क्रीन शेयर नहीं किया.

20 लीड स्टार के साथ काम कर चुके हैं धर्मेंद्र, लेकिन कपूर फैमिली के इन दो सितारों के साथ कभी नहीं किया काम
कपूर फैमिली के इन दो सितारों के साथ धर्मेंद्र ने कभी नहीं किया काम
नई दिल्ली:

राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह के दौरान राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू द्वारा पद्म पुरस्कार प्रदान किया गया, जिसमें दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को इस साल मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. उनकी पत्नी और दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी इस पुरस्कार को लेने पहुंचीं. पिछले साल नवंबर में धर्मेंद्र के निधन के बाद, यह घोषणा की गई थी कि उन्हें मरणोपरांत भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान, पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा. उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके छह दशक लंबे शानदार करियर के लिए यह सम्मान दिया जाएगा. धर्मेंद्र ने अपने 6 दशक लंबे करियर में बॉलीवुड के हर टॉप स्टार के साथ काम किया लेकिन जाने-माने कपूर परिवार के दो सदस्यों के साथ उन्होंने कभी भी स्क्रीन शेयर नहीं किया.

20 लीड स्टार्स के साथ काम कर चुके हैं धर्मेंद्र 

Latest and Breaking News on NDTV

IMdb के मुताबिक, धर्मेंद्र ने हिंदी सिनेमा के ज्यादातर बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है, जिनमें राजेंद्र कुमार, बलराज साहनी, अशोक कुमार, विश्वजीत, अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, जितेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती, सलमान खान और नूतन, वहीदा रहमान, सायरा बानू, नंदा, आशा पारेख, हेमा मालिनी, राखी, रेखा, श्रीदेवी जैसी एक्ट्रेस शामिल हैं. इसके साथ ही वो अकेले ऐसे एक्टर थे जिन्होंने बॉलीवुड के नामचीन कपूर परिवार के लगभग सभी स्टार्स के साथ काम किया, लेकिन कपूर परिवार के दो लोगों के साथ उन्होंने कभी भी काम नहीं किया.

ये भी पढ़ें- अनन्या पांडे के चांद मेरा दिल में भरतनाट्यम फ्यूजन पर भड़के लोग, कहा- आंखों से खून आ रहा है

कौन हैं वो दो कपूर

पृथ्वीराज कपूर ने भारत की पहली बोलती फिल्म 'आलम आरा' में काम किया था. इसके बाद उन्होंने लगभग 4 दशक तक उन्होंने बॉलीवुड में एक्टिंग की. उनकी ही विरासत को आज उनके परिवार के दूसरे एक्टर्स आगे बढ़ा रहे हैं. लेकिन बॉलीवुड के मजबूत स्तंभ कहे जाने वाले पृथ्वीराज कपूर के साथ धर्मेंद्र ने कभी काम नहीं कर पाए. इसके अलावा 90 के दशक की बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और कपूर परिवार से सिनेमा में आने वाली लड़की करीना कपूर के साथ भी धर्मेंद्र ने कभी बड़े पर्दे पर काम नहीं किया. इन दोनों के साथ काम न करने का धर्मेंद्र के पास कोई कारण नहीं था, बल्कि ये तो महज एक संयोग है कि वह कपूर के इन दो सितारों के साथ काम नहीं कर पाए.   

धर्मेंद्र के बारे में 

धर्मेंद्र बॉलीवुड के हीमैन कहलाते हैं, जिन्होंने शोले, अनपढ़, बंधिनी, हकीकत, गंगा की लहरें, नीला आकाश, काजल, चांद सा सूरज जैसी 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. इसके अलावा वह कई रियलिटी शो में भी नजर आए. वहीं धर्मेंद्र की 24 नवंबर को निधन के बाद फिल्म इक्कीस रिलीज हुई थी, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया था. 

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के बहनोई, जिन्हें कहा जाता था सलमान खान का बाप, राजीव वर्मा बोले- उसको कोई नहीं जानता...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com