धर्मेंद्र किसी भी युवा सितारे की अपेक्षा सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं. वह अकसर अपनी जिंदगी के कई अनदेखे पहलुओं की फोटो शेयर करते हैं. धर्मेंद्र की इन फोटो को फैन्स का खूब प्यार भी मिलता है. बॉलीवुड में ही-मैन के नाम से फेमस धर्मेंद्र ने एक लेटेस्ट फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस फोटो में धर्मेंद्र को अपने छोटे बेटे बॉबी देओल के साथ देखा जा सकता है. इस फोटो में बाप-बेटे ने नीले रंग की रजाई ले रखी है और सुकून के साथ सो रहे हैं.
-
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन
धर्मेंद्र ने बेटे बॉबी देओल के साथ इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, 'रूहानी सुकून.' धर्मेंद्र और बॉबी देओल की इस फोटो पर फैन्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं. एक फैन ने लिखा है, 'लव यू गुरुदेव.' वहीं कोई इस फोटो को बहुत सुंदर तो कोई इसे शानदार बता रहा है. इस तरह धर्मेंद्र और बॉबी देओल का यह क्यूट फोटो फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रहा है.
धर्मेंद्र के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म में दिखाई देंगे. इस फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे सितारे भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इसके अलावा एक्टर 'अपने 2' में भी अभिनय करते हुए देखे जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं