Dhamaal 4: विक्रम-बेताल बने दिखे अजय देवगन और संजय मिश्रा, पोस्टर देख लोगों के यूं आए रिएक्शन

Dhamaal 4: अजय देवगन ने हाल ही में धमाल 4 का पोस्टर शेयर किया है. इसे देखकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है. पोस्टर देखकर लग रहा है कि इस बार भी फिल्म में कॉमेडी के साथ एडवेंचर का जबरदस्त तड़का लगने वाला है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
‘धमाल 4’ का पहला पोस्टर आया सामने
नई दिल्ली:

Dhamaal 4: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक 'धमाल' एक बार फिर दर्शकों को हंसाने की तैयारी में है. काफी इंतजार के बाद 'धमाल 4' का पहला पोस्टर सामने आ गया है और इसे देखकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है. पोस्टर में अजय देवगन और संजय मिश्रा एक खतरनाक सी दिखने वाली चट्टान से लटके नजर आ रहे हैं. नीचे मगरमच्छ है, पास में सांप है और पीछे समंदर का नजारा दिखाई दे रहा है. कुल मिलाकर पोस्टर देखकर साफ लग रहा है कि इस बार भी फिल्म में कॉमेडी के साथ एडवेंचर का जबरदस्त तड़का लगने वाला है. दिलचस्प बात यह है कि पोस्टर के साथ मेकर्स ने 'The Adventure Awaits' का टैगलाइन भी दी है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार कहानी किसी बड़े खजाने या रोमांचक मिशन के इर्द-गिर्द घूम सकती है.

अजय देवगन ने शेयर किया पहला पोस्टर

अजय देवगन ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया. इसके साथ उन्होंने लिखा, "इन दोनों का है एक ही गोल, टू गेट देयर हैंड्स ऑन गोल्ड." इस कैप्शन के चलते फैन्स अब फिल्म की कहानी को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. कई लोगों का अंदाजा है कि कहानी सोने के खजाने की खोज से ही जुड़ी होगी. 

यह भी पढ़ें- Peddi Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'पेड्डी' की दहाड़ जारी, 5वें दिन भी हुई बम्पर कमाई 

पोस्टर में अजय देवगन और संजय मिश्रा की जोड़ी काफी मजेदार अंदाज में नजर आ रही है. ये दोनों किसी मुश्किल हालात में फंसे दिखाई दे रहे हैं. एक तरफ गहरी खाई है तो दूसरी तरफ खतरनाक जानवर नजर आ रहे हैं. पोस्टर का पूरा सेटअप बताता है कि फिल्म सिर्फ कॉमेडी तक सीमित नहीं रहने वाली, बल्कि इसमें एडवेंचर और भागदौड़ भी भरपूर देखने को मिल सकती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- 90s में ऑटो से शादी ब्याह तक की शान था ये दर्दभरा नगमा, झूठी क्राइम स्टोरी की वजह से बना चोट खाए आशिकों का फेवरिट

फिर साथ आए इंद्र कुमार और धमाल गैंग

'धमाल 4' के डायरेक्टर भी इंद्र कुमार हैं. फिल्म को टी-सीरीज, देवगन फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज मिलकर बना रहे हैं.  साल 2007 में आई पहली 'धमाल' को आज भी फ्रेंचाइजी की सबसे यादगार फिल्म माना जाता है. इसके बाद 'डबल धमाल' और 'टोटल धमाल' भी रिलीज हुईं, लेकिन कई फैंस अब भी पहली फिल्म को सबसे ऊपर रखते हैं. ऐसे में 'धमाल 4' का पोस्टर सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह फिल्म भी पहली 'धमाल' जैसा जादू दोबारा चला पाएगी या नहीं.

Featured Video Of The Day
भरत तिवारी में इंसाफ कब? तेरहवीं पर आंदोलन का ऐलान
Topics mentioned in this article
Dhamaal 4
Dhamaal 4 Poster
Dhamaal 4 Cast
Dhamaal 4 Box Office Clash
Dhamaal 4 Clash