देव आनंद अपने समय के टॉप अभिनेता में से एक हुआ करते थे. लड़कियों के बीच देव आनंद की जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी. देव आनंद ने 1954 में कल्पना कार्तिक से शादी की थी, जिनसे उनके देविना और सुनील नाम के दो बच्चे हुए. देविना की बेटी का नाम गिना आनंद है, जो देव आनंद की नातिन हैं. बहुत कम लोगों को ही गिना आनंद के बारे में पता होगा या उन्होंने उन्हें कभी देखा होगा. ऐसे में आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए गिना आनंद की एक फोटो लेकर आए हैं. फोटो में आप देख सकते हैं कि Gina Narang कितनी स्टाइलिश और खूबसूरत हैं.
देव आनंद की नातिन गिना नारंग की जो फोटो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसे देख अधिकतर लोग हैरान हैं, क्योंकि उन्हें पता ही नहीं था कि देव आनंद की इतनी खूबसूरती नातिन भी हैं. Gina Narang की जो फोटो सामने आई है, उसमें उन्हें ब्लैक कलर के जींस, व्हाइट टॉप और उसके ऊपर लॉन्ग रेड शर्ट में देखा जा सकता है. इस फोटो में गिना ने अपने कंधों पर कैमरा भी टांगा हुआ है. इसके साथ ही एक अन्य फोटो में उन्हें पोज देते हुए भी देखा जा सकता है. बता दें, गिना फैशन और फोटोग्राफी वर्ल्ड में जाना-माना नाम हैं. गिना इंस्टाग्राम पर भी मौजूद हैं, पर उन्होंने अपनी प्रोफाइल को हाइड किया हुआ है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?


देव आनंद की बात करें तो एक्टर भले ही आज इस दुनिया में न हों, लेकिन उनकी फिल्में आज भी उनकी यादों को ताजा कर जाती हैं. देव आनंद ने अपने करियर की शुरुआत साल 1946 की फिल्म ‘हम एक हैं' से की थी. इसके बाद वे एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आए. उन्होंने अपने करियर में 116 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया. तो कैसी लगीं आपको देव आनंद की नातिन गिना नारंग? हमें कमेंट कर जरूर बताएं.
VIDEO: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ब्लैक आउटफिट में हुई स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं