विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2018

दीपिका-रणवीर ने रिसेप्शन पर मेहमानों का यूं किया 'स्वागत', इन बड़ी हस्तियों ने की शिरकत.. देखें Pics

बॉलीवुड में अपने एक्टिंग से कायल करने वाली टॉप मोस्ट जोड़ी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का रिसेप्शन बुधवार को बैंगलोर के लीला पैलेस होटल में आयोजित किया गया.

दीपिका-रणवीर ने रिसेप्शन पर मेहमानों का यूं किया 'स्वागत', इन बड़ी हस्तियों ने की शिरकत.. देखें Pics
रिसेप्शन में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कुछ यूं किया मेहमानों का स्वागत
  • दीपिका-रणवीर का वेडिंग रिसेप्शन
  • इन मेहमानों ने की शिरकत
  • फोटो में कुछ यूं आए नजर
नई दिल्ली: बॉलीवुड में अपने एक्टिंग से कायल करने वाली टॉप मोस्ट जोड़ी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का रिसेप्शन बुधवार को बैंगलोर के लीला पैलेस होटल में आयोजित किया गया. इस दौरान दीपवीर (DeepVeer) ने मेहमानों का हाथ जोड़कर स्वागत किया. यह तस्वीर लोगों के दिलों में घर कर गई. इतना ही नहीं, रोमांटिक अंदाज से दीपिका-रणवीर ने सभी का दिल जीत लिया. रिसेप्शन शुरु होने से कुछ मिनट पहले रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपिका पादुकोण के साथ एक तस्वीर पोस्ट की. इसके बाद दोनों जैसे ही स्टेज पर पहुंचे, हर कोई इस जोड़ी को देखने के लिए उत्सुक हो गया.

Deepika Ranveer Wedding Reception: कुछ यूं हुई दीपिका-रणवीर की ग्रैंड एंट्री, Video हो रहा वायरल

दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन में बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू, बैडमिंटन कोच, पुलेला गोपीचंद, पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले व वेंकटेश प्रसाद, सेलिब्रिटी न्यूट्रीशियनिस्ट पूजा मखिजा आदि गेस्ट शामिल हुए. मेहमानों का कोकोनट वाटर और शिकंजी से स्वागत किया गया. बता दें, स्टेज पर पहुंचते ही रणवीर सिंह ने वहां मौजूद मेहमानों का हाथ जोड़कर स्वागत किया. दीपिका ने बालों का जूड़ा बनाकर सफेद फूलों का गजरा पहना हुआ है. रिसेप्शन से पहले मेहमानों के बारे में किसी को भी जानकारी नहीं थी. हालांकि अब तस्वीरें आ चुकी हैं. जिसमें कई बड़ी हस्तियां दिखाई दे रही हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on


दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के रिसेप्शन की 10 जबरदस्त Photos, जरूर कह बैठेंगे 'भई वाह...'

रिसेप्शन शुरु होने से पहले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने दीपिका संग एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं. दीपिका-रणवीर ने स्टेज पर कई रोमांटिक पोज भी दिए. इनके वीडियो इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Ranveer Wedding Reception Guests List, Deepika Ranveer Wedding Reception Photos, Deepika Ranveer Wedding Reception
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com