विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2018

'डॉन 3' में अब नहीं होंगी प्रियंका चोपड़ा, शाहरूख ने ढूंढी नई 'जंगली बिल्ली'

फिल्म निर्माता निर्देशक फरहान अख्तर ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया कि वह 'डॉन 3' में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे.

'डॉन 3' में अब नहीं होंगी प्रियंका चोपड़ा, शाहरूख ने ढूंढी नई 'जंगली बिल्ली'
डॉन 2 में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा
  • 'डॉन 3' में दिखेंगी दीपिका पादुकोण
  • फरहान नहीं करेंगे पुलिस का रोल
  • स्क्रिप्ट पर काम जारी
नई दिल्ली: फिल्म निर्माता निर्देशक फरहान अख्तर ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया कि वह 'डॉन 3' में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे. हाल ही में 44 वर्षीय फरहान ने संकेत दिया था कि वह डॉन श्रृंखला की तीसरी कड़ी की पटकथा पर काम कर रहे हैं. बहरहाल ट्विटर पर उन्होंने कहा, तथ्यों की जांच किए बिना खबरों पर ध्यान देने वालों से अनुरोध है कि वे ऐसा न करें. झूठी खबरों के आधार पर, केवल मनोरंजन के लिए अटकलों को बढ़ावा देना सही नहीं है. फरहान और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के पास 'डॉन' के अधिकार हैं.

Zero की शूटिंग खत्म होने में अभी और लगेंगे दो महीने, डायरेक्टर ने बताई ये वजह

'डॉन' 1978 में बनी थी जिसमें अमिताभ बच्चन और जीनत अमान ने मुख्य भूमिका निभाई थी. इसकी अगली कड़ी में शाहरूख खान तथा प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई थी. पिछले साल सिधवानी ने कहा था कि टीम पटकथा और कहानी पर काम शुरू कर चुकी है. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि फिल्म का निर्देशन फरहान करेंगे या कोई और करेंगे.

अब दिल्ली वाले भी मैडम तुसाद म्यूजियम में देख सकेंगे शाहरुख का पुतला

यह चर्चा भी है कि तीसरी कड़ी में पुलिस अधिकारी रोमा की भूमिका दीपिका पादुकोण निभाएंगी जो पहले क्रमश: जीनत अमान और प्रियंका चोपड़ा ने निभाई थी.

VIDEO: मीडिया से बात करते हुए शाहरुख खान ने खोले दिल के राज

(इनपुट भाषा से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone, Priyanka Chopra, Don 3, Farhan Akhtar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com