बॉलीवुड के सितारे न सिर्फ अपनी फिल्मों की वजह से चर्चा में रहते हैं, बल्कि अपने बिजनेस के लिए भी सुर्खियां बटोरते हैं. कई सितारों ने फिल्मों से कमाई करके अलग-अलग कारोबार में पैसा लगाया है. कुछ सितारे तो बीयर के बिजनेस को लेकर भी खबरों में रहते हैं. आज हम आपको एक ऐसे बॉलीवुड एक्टर के बारे में बताएंगे, जिनका बीयर का बड़ा कारोबार है. इतना ही नहीं, उनका बीयर ब्रांड भारत में तीसरा सबसे बड़ा है, जिससे वे हर महीने करोड़ों रुपये कमाते हैं.
हम बात कर रहे हैं मशहूर एक्टर डैनी डेन्जोंगपा की. डैनी बॉलीवुड के पुराने और सम्मानित कलाकारों में से एक हैं. उन्होंने पिछले पांच दशकों में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. डैनी का बीयर ब्रांड 'युकसोम ब्रुअरीज' के नाम से जाना जाता है. उन्होंने इसकी शुरुआत 1987 में दक्षिण सिक्किम में की थी. इसके बाद 2005 में उन्होंने ओडिशा में 'डेन्जोंग ब्रुअरीज' शुरू किया और फिर 2009 में असम में 'राइनो एजेंसी' को अपने नाम कर लिया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इन तीनों कंपनियों की कुल उत्पादन क्षमता हर साल 6.8 लाख हेक्टोलीटर है. इसी वजह से युकसोम भारत का तीसरा सबसे बड़ा बीयर ब्रांड बन गया है. खबरों के मुताबिक, यह ब्रांड पूर्वोत्तर भारत की अर्थव्यवस्था में हर साल 100 करोड़ रुपये का योगदान देता है और 250 लोगों को नौकरी भी देता है. बीयर के बिजनेस में डैनी ने बड़े बिजनेसमैन विजय माल्या को भी पीछे छोड़ दिया है. अगर उनके फिल्मी करियर की बात करें, तो डैनी आखिरी बार फिल्म 'ऊंचाई' में नजर आए थे. इस फिल्म में उनका छोटा सा रोल था, जिसमें अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी लीड रोल में थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं