विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2019

Dabangg 3 Box Office Collection Day 9: सलमान खान की 'दबंग 3' ने वीकेंड पर मचाया तहलका, कमा डाले इतने करोड़

Dabangg 3 Box Office Collection Day 9: सलमान खान (Salman Khan), किच्चा सुदीप (Kiccha Sudeep), सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर (Sai Manjrekar) की फिल्म 'दबंग 3 (Dabangg 3)' ने 8वें दिन भी सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

Dabangg 3 Box Office Collection Day 9: सलमान खान की 'दबंग 3' ने वीकेंड पर मचाया तहलका, कमा डाले इतने करोड़
Dabangg 3 Box Office Collection Day 9: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
  • सलमान खान की 'दबंग 3' ने मचाया धमाल
  • सलमान खान की 'दबंग 3' ने मचाया धमाल
  • दर्शकों को खूब पसंद आ रही है 'दबंग 3'
नई दिल्ली:

Dabangg 3 Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान (Salman Khan), किच्चा सुदीप (Kiccha Sudeep), सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर (Sai Manjrekar) की फिल्म 'दबंग 3 (Dabangg 3)' ने बीते दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन किया. 'दबंग 3' को रिलीज हुए  9 दिन हो गए हैं, लेकिन सिनेमाघरों में सलमान खान की ये फिल्म अपना जलवा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. अपने एक्शन और किरदार से फिल्म में धूम मचाने के साथ-साथ सलमान खान ने अपने अंदाज से सिनेमाघरों में भी खूब वाह-वाही बटोरी है. हालांकि, देशभर में हो रहे CAA और NRC के प्रदर्शन से 'दबंग 3' की कमाई पर थोड़ा असर जरूर हुआ है, इसके बाद भी भाईजान की फिल्म ने दमदार कमाई की है. वहीं शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि 'दबंग 3 (Dabangg 3 Box Office Collection)' ने बीते शनिवार 8  करोड़ रुपये की कमाई की.

अक्षय कुमार ने CAA विरोध प्रदर्शन पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे हिंसा पसंद नहीं है, चाहे वह...

सलमान खान (Salman Khan), किच्चा सुदीप (Kiccha Sudeep), सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और साईं मांजरेकर की 'दबंग 3' (Dabangg 3 Box Office Collection) ने नौ दिनों में 137 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. हालांकि, इसके अभी कोई आधिकारिक आंकड़ें नहीं आए हैं. फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक, 'दबंग 3' ने पहले दिन 24.50 करोड़ रुपये, शनिवार को 24.75 करोड़ रुपये, रविवार को 31.90 करोड़ रुपये, सोमवार को 10 करोड़, मंगलवार को 12 करोड़ और बुधवार को 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं, फिल्म ने शुक्रवार को केवल 3 करोड़ रुपये की ही कमाई की थी. हालांकि, वीकेंड पर सलमान खान की फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है. बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन के कारण दबंग 3 दिल्ली और यूपी में अपना जलवा दिखाने में थोड़ी पीछे रही.

तैमूर अली खान ने स्विटजरलैंड में बर्फ पर खूब की मस्ती, Photos हुईं वायरल

'दबंग 3 (Dabangg 3)' में एक बार फिर चुलबुल पांडे अपने अंदाज से फैन्स को दीवाना बना रहे हैं. सलमान खान का ये नया अंदाज फैन्स को काफी पसंद भी आ रहा है. सलमान खान (Salman Khan) की 'दबंग 3 (Dabangg 3 Budget)' के बजट की बात करें तो यह लगभग 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. ऐसे में सलमान खान की 'दबंग 3' को बॉक्स ऑफिस (Dabangg 3 Box Office Collection) पर बहुत मेहनत करनी होगी, और इस हफ्ते अक्षय कुमार और करीना कपूर की 'गुड न्यूज (Good Newwz)' भी रिलीज हो गई है, जो 'दबंग 3' को कड़ी टक्कर दे रही है. ऐसे में भाईजान को बॉक्स ऑफिस पर खूब मशक्कत करनी होगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dabangg 3 Box Office Collection Day 9, Salman Khan, Dabangg 3 Collection, Dabangg 3 First Day Collection, Salman Khan Dabangg 3 Release, Dabangg 3 Released
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com