विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर के साथ किया था डेब्यू, 28 की उम्र में छोड़ा क्रिकेट, शराब की लत ने खराब किया एक्टिंग करियर

सचिन तेंदुलकर के साथ के साथ डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज सलिल अंकोला क्रिकेट छूटा तो 'कुरुक्षेत्र' का बने हिस्सा, जानें आज कहां हैं?

सचिन तेंदुलकर के साथ किया था डेब्यू, 28 की उम्र में छोड़ा क्रिकेट, शराब की लत ने खराब किया एक्टिंग करियर
क्रिकेटर से एक्टर बने सलिल अंकोला
नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेट के तेज गेंदबाज सलिल अंकोला का नाम एक समय पूरे देश में गूंजता था. सचिन तेंदुलकर के साथ 1989 में पाकिस्तान दौरे पर कराची टेस्ट में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज सलिल ने एक टेस्ट और 20 एकदिवसीय मैच खेले. वह साल 1996 विश्व कप टीम का हिस्सा भी बने, लेकिन चोटों ने उनके करियर पर ब्रेक लगा दिया और 28 साल की उम्र में उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया. क्रिकेट छोड़ने के बाद सलिल ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा. हालांकि, जिंदगी में मिले एक झटके ने उनकी पूरी दुनिया ही बदलकर रख दी.

टीवी शोज में किया काम

Latest and Breaking News on NDTV

सलिल अंकोला ने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया, जिनमें 'सीआईडी', 'कहता है दिल', 'कोरा कागज' और 'शशश... कोई है' जैसे टीवी शोज शामिल हैं. फिल्मों में भी वह नजर आए। साल 2000 में आई संजय दत्त स्टारर फिल्म 'कुरुक्षेत्र' में उन्होंने पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया. इसके अलावा 'पिताह', 'चुरा लिया है तुमने' और 'साइलेंस प्लीज... द ड्रेसिंग रूम' जैसी फिल्मों में भी काम किया. साल 2006 में उन्होंने सलमान खान के रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' में भी हिस्सा लिया. 

ये भी पढ़ें- 6, 13, 19, 20 और 26 मार्च होगा सिनेमा प्रेमियों के लिए खास दिन, देखें कौन सी फिल्में हो रही हैं रिलीज 

24 घंटे पीने लगे थे शराब

Latest and Breaking News on NDTV

पर्दे पर वह बेशक स्मार्ट, आकर्षक और आत्मविश्वासी दिखते थे, लेकिन असल जिंदगी में उनका संघर्ष बहुत गहरा था. क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद सलिल के मन में खालीपन बढ़ता गया. साल 1997 में क्रिकेट पूरी तरह छूट गया और 1999 से 2011 तक उनका जीवन शराब की लत में डूबता चला गया. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि शुरुआत में शराब पीना उन्हें सामान्य लगता था, लेकिन धीरे-धीरे यह आदत एक गंभीर बीमारी बन गई. हालात इतने बिगड़ गए कि अगर वह पूरे दिन जागते रहते तो उतने ही समय तक शराब पीते रहते। क्रिकेट मैच देखना भी बंद कर दिया क्योंकि वह उन्हें पुराने दर्द की याद दिलाता था. परिवार और दोस्तों ने उन्हें बार-बार समझाया, रोकने की कोशिश की, लेकिन कोई बदलाव नहीं आया. सलिल कई बार रिहैब सेंटर गए, लेकिन लत नहीं छूट रही थी. एक समय तो ऐसा आया कि उन्हें 24 घंटे पीने की लत पड़ गई. 

ये भी पढ़ें- The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2: हिट होने के लिए द केरल स्टोरी 2 को कमाने होंगे इतने करोड़, 2 दिनों पहुंची इतनी पास

डॉक्टरों ने कर दिया था 3 बार मृत घोषित

Latest and Breaking News on NDTV

साल 2011 में रिहैब के दौरान उन्होंने विश्व कप देखा और यहीं से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत हुई. उन्होंने बताया कि शराब कोई शौक नहीं, बल्कि एक बीमारी है. अगर समय पर इलाज और परिवार का साथ न मिलता तो शायद वह आज जीवित न होते. साल 2014 तक उनकी हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि वह 12 बार आईसीयू में भर्ती हुए और तीन बार उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था. परिवार के सहयोग, दृढ़ इच्छाशक्ति और सही इलाज से सलिल ने इस लत पर विजय पाई. आज वह पूरी तरह स्वस्थ जीवन जी रहे हैं. वर्तमान में सलिल अंकोला मुंबई क्रिकेट संघ से जुड़े हैं. वह मुंबई क्रिकेट संघ के मुख्य चयनकर्ता रह चुके हैं और जनवरी 2023 से अगस्त 2024 तक भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ता के रूप में भी काम कर चुके हैं

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com