सलमान खान की कोई मूवी हो तो फैन्स सिर्फ सलमान खान को ही स्क्रीन पर देखना चाहते हैं. अपने फेवरेट एक्टर का स्टाइल, उसके वन लाइनर्स सब पर फैन्स जम कर तालियां पीटते हैं और सीटियां भी बजाते हैं. कई बार तो ऐसा होता है कि सलमान खान लार्जर देन लाइफ एक्शन कर जाते हैं या ऐसे इमोशन्स दिखा जाते हैं जिनका कोई सिर पैर नहीं होता. उसके बाद भी उनके फैन्स कोई सवाल नहीं करते. बल्कि उनकी इस अदा के भी कायल हो जाते हैं. हम आज आपको उनकी ऐसी ही एक मूवी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें न फिजिक्स का कुछ पता था न ही कोई कॉमन सेंस की बात थी. फिर भी लोगों ने मूवी को इतना पसंद किया कि ये चार सौ करोड़ कमाने में कामयाब हो गई.
फिजिक्स की लगी वाट
हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं उस मूवी का नाम है किक. इस मूवी में सलमान खान के अलावा जैकलीन फर्नांडिस भी लीड रोल में थीं. फिल्म के गाने भी बेहद हिट हुए थे. फिल्म की कहानी बहुत इंटरेस्टिंग थी. लेकिन सलमान खान के स्टाइल को एलिवेटेड करने के लिए जिस तरह से साइंस की धज्जियां उड़ाई गई हैं. उसे देखने के बाद साइंस दानों को जरूर फिल्म पर तरस आया होगा. फिल्म में एक्शन सीक्वेंस है. जिसमें चोरी करने के बाद सलमान खान साइकिल पर बैठ कर भागते हैं. फिजिक्स की वाट तब लगती है जब तेज रफ्तार गाड़ी में सवार पुलिस साइकिल सवार चोर को नहीं पकड़ पाती. मजेदार बात ये है कि ये जोर ट्रेन की स्पीड को भी चैलेंज करता है और जीत जाता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कॉमन सेंस की हत्या
साइंस की तो वाट इस मूवी में जमकर लगी कॉमन सेंस को भी मेकर्स ने तेल लेने ही भेज दिया था ऐसा माना जा सकता है. क्योंकि पूरी फिल्म में पुलिस अफसर बने रणदीप हुड्डा एक चोर को पकड़ने के लिए दिन रात एक करते रहे. आखिर में वही चोर पुलिस वाला बनकर आता है और उनके केस को टेकओवर करता है. ये चोर कोई नहीं सलमान खान ही होते हैं. हालांकि इन लूप होल्स के बाद भी सलमान खान के फैन्स इस फिल्म को बहुत इंजॉय किया और लॉजिक ढूंढने की कोई कोशिश नहीं की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं