विज्ञापन
This Article is From May 06, 2018

शादी की तैयारियों में जुटा परिवार, इधर फनी अंदाज में चिढ़ाती दिखीं सोनम कपूर

सोनम कपूर के फैन क्लब ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया हैं, जिसमें Bride-to-be एक्ट्रेस फनी मूड में दिख रही हैं. वीडियो में कोई शख्स उन्हें बधाई दे रहा हैं, जवाब में सोनम उन्हें चिढ़ाती नजर आ रही हैं. 

शादी की तैयारियों में जुटा परिवार, इधर फनी अंदाज में चिढ़ाती दिखीं सोनम कपूर
8 मई को आनंद आहूजा से शादी करने जा रहीं सोनम कपूर.
  • जोरों पर सोनम कपूर की शादी की तैयारियां
  • सोशल मीडिया पर वायरल शादी के वीडियो
  • स्वैग से आहूजा परिवार का स्वागत करेगी कपूर फैमिली
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री का सबसे चर्चित टॉपिक बना हुआ है. अनिल कपूर की बेटी सोनम आगामी 8 तारीख को दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद अाहूजा के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं. शादी में सिर्फ दो दिन ही बाकि हैं, ऐसे में कपूर फैमिली में जश्न का माहौल जोरों पर है. सोनम कपूर के फैन क्लब ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें Bride-to-be एक्ट्रेस फनी मूड में दिख रही हैं. वीडियो में कोई शख्स उन्हें बधाई दे रहा है, जवाब में सोनम उन्हें चिढ़ाती नजर आ रही हैं. 

सोनम कपूर की वेडिंग से पहले डांस प्रैक्टिस का वीडियो लीक, देखें शादी की तैयारियों की PHOTOS

देखें, Video
 

A post shared by Sonam Kapoor (@fc_sonam) on

सोनम कपूर के संगीत के रिहर्सल पर लगा ब्रेक, 3 हफ्ते तक व्हीलचेयर पर रहेंगी कोरियोग्राफर

मालूम हो कि कपूर और आहूजा दोनों ही परिवारों में काफी जोर-शोर से शादी की तैयारियां चल रही है. सोनम का परिवार शादी में बारातियों का स्वागत कुछ अलग ढंग से करने वाला है. इसका एक वीडियो लीक हो गया है जोकि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. 

अर्जुन कपूर के सामने अचानक गिर पड़ा फोटोग्राफर, बार-बार पूछते रहे एक ही सवाल; देखें Video

सोशल मीडिया पर आए इस वीडियो में देखा गया कि सोनम कपूर अपने भाई अर्जुन कपूर और मशहूर एक्टर वरुण धवन के साथ बैठे हुई हैं. सोनम इनसे बात करने में बिजी हैं तो वहीं उनके दोस्त और परिवार के लोग बारातियों के स्वागत के लिए सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का गाना 'स्वैग से स्वागत' पर डांस प्रैक्टिस कर रहे हैं.

देखें, Video
 

A post shared by Voompla (@voompla) on

 
 

A post shared by Sonam Kapoor (@fc_sonam) on

VIDEO: सोनम कपूर की शादी पर चाचा संजय कपूर हुए इतने ख़ुश, सड़क पर ही करने लगे भांगड़ा

बता दें कि दोनों परिवारों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा , ''कपूर और आहूजा परिवार को सोनम एवं आनंद की शादी से जुड़ी घोषणा कर काफी खुशी हो रही है. शादी आठ मई को मुंबई में होगी. चूंकि यह एक निजी मामला है , हम आपसे परिवार की निजता की जरूरत का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं. अपने जीवन के इस खास लम्हे का जश्न मनाते हुए हम आपके आशीर्वाद एवं प्यार के लिए आप सब का आभार जताना चाहते हैं.'' 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonam Kapoor, Anand Ahuja
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com