- ब्रीद के ट्रेलर काफी इंटरेस्टिंग
- लीड रोल में आर माधवन
- 26 जनवरी को होगा रिलीज
नई दिल्ली:
अमेजन प्राइम ऑरिजिनल सीरीज 'ब्रीद' का ट्रेलर यूट्यूब पर लॉन्च हो चुका है. यह सीरीज 26 जनवरी के मौके पर रिलीज हो रहा है. 'एयरलिफ्ट' और 'बेबी' जैसी फिल्मों को निर्देशित करने वाले मयंक शर्मा इस वेब सीरीज को डायरेक्ट कर रहे हैं. आर माधवन इस सीरीज में मुख्य भूमिका का किरदार निभा रहे हैं. कहानी कुछ ऐसी है कि माधवन के बेटे को सांस की प्रॉब्लम होती है और अचानक बीमार पड़ने पर AB- ब्लड ग्रुप की जरूरत होती है. डोनर न मिल पाने की वजह से उनके बेटे की मौत हो जाती है, जिसके बाद इस वेब सीरीज में काफी ट्विस्ट देखने को मिलते हैं.
Akshay Kumar को टक्कर देने आए 'माधवन', Breathe का टीजर देखना तो बनता है Boss
बता दें कि ट्रेलर लॉन्चिंग के मौके पर माधवन से राजनीति में प्रवेश के बारे में पूछा गया. दक्षिणी सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन राजनीति में प्रवेश की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन अभिनेता आर. माधवन को राजनीति के अखाड़े में उतरने में कोई दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने कहा, मैं राजनीतिक में शामिल नहीं होना चाहता और मैं राजनीतिज्ञ नहीं बनना चाहता। मैं अभिनय में अपना सेवा दे रहा हूं और इसमें ही खुश हूं.
देखें वीडियो-
मुंबई बारिश में फंसे माधवन-अनुपम, महेश भट्ट बोले- बहनें डूबते-डूबते बचीं
उन्होंने कहा, अगर लोग राष्ट्र की भलाई के लिए सेवा करने के इरादे से राजनीति में शामिल हो रहे हैं, तो अच्छा है. जब आम आदमी की पृष्ठभूमि से आए युवा राजनीति में शामिल होते हैं, तो युवाओं को दूरदृष्टा मिलता है, जैसा कि अमेरिका में हुआ, जब बराक ओबामा राष्ट्रपति बने. यह राष्ट्र के लिए अच्छा है. 'ब्रीद' की कहानी अंग दान पर आधारित है. माधवन ने बताया कि असल जिंदगी में उन्होंने 10 वर्ष पूर्व ही अंग दान के लिए पंजीकरण करा दिया था. 'ब्रीद' तीन भाषाओं में 26 जनवरी को जारी होगी.
VIDEO: क्रिकेट के दीवाने हैं आर माधवन
(इनपुट आईएएनएस से)
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Breathe, Breathe Trailer, R Madhavan, Mayank Sharma, Amit Sadh, Amazon Prime Original, Amazon Prime