Border 2 Update: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है. यह साल 1997 में आई फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है, जिसको लेकर मेकर्स जमकर तैयारियां कर रहे हैं. वहीं बॉर्डर 2 में लगातार एक के बाद एक एक्टर्स की एंट्री हो रही है. अब तक सनी देओल की इस फिल्म में वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की एंट्री हो चुकी है. अब बॉर्डर 2 में एक स्टार किड की एंट्री हुई है. इस स्टार किड ने तीन साल पहले बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद से वह खाली बैठा. इस स्टार किड का नाम अहान शेट्टी है.
अहान शेट्टी ने साल 2021 में फिल्म तड़प से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी फ्लॉप साबित हुई थी. फिल्म तड़ाप के बाद से अहान शेट्टी ना किसी फिल्म में नजर आए है और ना ही किसी ऐड में. अब खबर है कि वह सनी देओल के साथ फिल्म बॉर्डर 2 में नजर आएंगे. इस फिल्म से जुड़े डायलॉग प्रोमो को अहान शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. जो जमकर वायरल हो रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आपको बता दें कि गौरतलब है कि सनी देओल की मल्टीस्टारर फिल्म बॉर्डर 1997 में रिलीज हुई थी. इस वॉर फिल्म को जे.पी. दत्ता ने डायरेक्ट किया था. फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित थी. इसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी, पुनीत इस्सर, कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, राखी, पूजा भट्ट और शरबनी मुखर्जी मुख्य किरदारों में थे. सनी देओल की बॉर्डर का बजट 10 करोड़ रुपये था, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 65.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं