विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2018

अपने सफर को बताने आ रही हैं सनी लियोन, इस वेब सीरीज में करेंगी खुलासा

Sunny Leone: बॉलीवुड में फिल्में कर चुकी हैं. कई विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं. बिग बॉस के जरिये छोटे परदे पर भी अपना सिक्का जमा चुकी हैं, अब बारी वेब सीरीज की तैयारी में हैं सनी लियोन.

अपने सफर को बताने आ रही हैं सनी लियोन, इस वेब सीरीज में करेंगी खुलासा
Sunny Leone
  • वेब सीरीज की कर रही हैं तैयारियां
  • 2011 में भारत में बिग बॉस से ली थी एंट्री
  • बॉलीवुड में फिल्में भी कर चुकी हैं
नई दिल्ली:

सनी लियोन बॉलीवुड में फिल्में कर चुकी हैं. कई विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं. बिग बॉस के जरिये छोटे परदे पर भी अपना सिक्का जमा चुकी हैं, अब बारी वेब सीरीज की है. जल्द ही उनकी वेब सीरीज ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन' लॉन्च होने वाली है, जिसमें वे अपनी जिंदगी के सफर के बारे में बताएंगी. इसमें उनकी अमेरिकी पोर्न इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक की जर्नी को दिखाया जाएगा. सनी लियोन की इस वेब सीरीज को लेकर सरगर्मियां पहले ही तेज हो चुकी हैं.

सनी लियोन की 'गाय' चुराने की हुई कोशिश तो उनको ऐसे आया गुस्सा, देखें फोटो
 


'तोड़ दे दुश्‍मन की नली राम और अली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखा एक्शन और ग्लैमर का कॉकटेल

इस सीरीज में उनके जीवन के कई रहस्यों पर से पर्दा उठ सकेगा, और उनकी जिंदगी और संघर्ष के अहम पहलू भी नजर आएंगे. सनी लियोन ने 2011 में ‘बिग बॉ 5' के जरिये भारत में कदम रखा था, और वह घर-घर जाना पहचाना चेहरा बन गई थीं. बिग बॉस के दौरान ही महेश भट्ट ने उन्हें ‘जिस्म 2' ऑफर कर दी थी.

दिशा पटानी ने खोला राज, बोलीं- 'बागी थोड़ा वाइल्ड और आउट ऑफ कंट्रोल है...'

सनी लियोन स्पिलिट्सविला में भी नजर आईं, और उन्होंने एकता कपूर के साथ ‘रागिनी एमएमएस 2' की और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. अब वे परफ्यूम से लेकर कॉस्मेटिक रेंज तक में हाथ आजमा रही हैं, और उन्होंने अपना ब्रांड भी लॉन्च किया है. सनी लियोन लगातार कुछ न कुछ करती रहती हैं. 2017 में उन्होंने एक बच्ची को गोद लिया था तो इस साल सरोगेसी से वे और डेनियल वेबर माता-पिता बन गए हैं.

  ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Leone, Karenjit Kaur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com