विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2020

मोहन भागवत के बयान पर बॉलीवुड डायरेक्टर का Tweet बोले- तो मोहनजी के मुताबिक हम अशिक्षित रहें...

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) के बयान पर बॉलीवुड डायरेक्टर का रिएक्शन आया है, उन्होंने ट्वीट कर ये बात कही है.

मोहन भागवत के बयान पर बॉलीवुड डायरेक्टर का Tweet बोले- तो मोहनजी के मुताबिक हम अशिक्षित रहें...
मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) के बयान पर बॉलीवुड डायरेक्टर ने किया ट्वीट
  • मोहन भागवत ने तलाक पर दिया भाषण
  • विक्रमादित्य मोटवानी ने मोहन भागवत को लेकर किया ट्वीट
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ट्वीट
नई दिल्ली:

RSS प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने रविवार को कहा कि इन दिनों तलाक के अधिक मामले शिक्षित और संपन्न परिवारों में सामने आ रहे हैं क्योंकि शिक्षा और संपन्नता अहंकार पैदा कर रहा है जिसका नतीजा परिवार का टूटना है. राष्ट्रीय स्वंय सेवक प्रमुख (RSS)  के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. जनता के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी मोहन भागवत की इस टिप्पणी पर लगातार सवाल उठा रहे हैं. हाल ही में बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवाणे (Vikramaditya Motwane) ने मोहन भागवत पर निशाना साधा है. 

डब्बू रतनानी का कैलेंडर हुआ लांच, बिंदास अंदाज में पोज देती नजर आईं बॉलीवुड एक्ट्रेसेज...देखें Photos


बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवाणे (Vikramaditya Motwane) ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "तो मोहनजी (Mohan Bhagwat) के मुताबिक हमें अशिक्षित रहना चाहिए. जो अब उनके बारे में बहुत कुछ समझाता है." विक्रमादित्य मोटवाणे अपने इस ट्वीट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. डायरेक्टर के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

विराट कोहली से बिछड़कर दुखी हुईं अनुष्का शर्मा, Photos शेयर कर बोलीं- आपको लगता है कि गुड बाय...

बता दें, मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने कहा, "परिवार और महिला के बिना समाज नहीं हो सकता, जो आधे समाज का प्रतिनिधित्व करती हैं और उन्हें शिक्षित होना चाहिए लेकिन समाज की हम चिंता नहीं करेंगे तो न तो हम बच सकेंगे और न ही परिवार को बचा सकेंगे." आरएसएस प्रमुख ने कहा, "भारत के पास हिंदू समाज के अलावा कोई विकल्प नहीं है और हिंदू समाज के पास परिवार की तरह व्यवहार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है." 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohan Bhagwat, Mohan Bhagwat Speech, Vikramaditya Motwane, Vikramaditya Motwane Twitter, Vikramaditya Motwane Twitter Reaction On Mohan Bhagwat Speech, Vikramaditya Motwane Tweet Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com