विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2019

सनी लियोन ने ड्वेन ब्रावो के साथ 'चैंपियन सॉन्ग' पर मचाया धमाल, देखें धमाकेदार Video

सनी लियोन (Sunny Leone) ने ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) के साथ 'चैंपियन सॉन्ग' पर किया धांसू डांस, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video.

Also Read in
सनी लियोन ने ड्वेन ब्रावो के साथ 'चैंपियन सॉन्ग' पर मचाया धमाल, देखें धमाकेदार Video
सनी लियोन (Sunny Leone) और ड्वेन ब्रावो का वीडियो हुआ वायरल
  • सनी लियोन और डीजे ब्रावो का वीडियो हुआ वायरल
  • 'चैंपियन सॉन्ग' पर किया धांसू डांस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन (Sunny Leone) और बेस्टइंडीज के फेमस क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सनी लियोन ड्वेन ब्रावो के साथ उनके फेमस 'चैपिंयन (Champion)' सॉन्ग पर जमकर धमाल मचा रही हैं. इस वीडियो को डीजे ब्रावो (DJ Bravo) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. वीडियो में सनी और ड्वेन आपस में खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं. बेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन भी काफी मजेदार लिखा है.

ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में नए कलाकारों को दी सलाह, बोले- 'डोले-शोले' नहीं बल्कि...


बता दें, डीजे ब्रावो (DJ Bravo) और सनी लियोन हाल ही में 'सनबर्न फेस्टिवल (Sunburn Festival)' का हिस्सा बनें. इस दौरान दोनों ने ही फैन्स के साथ स्टेज पर खूब मस्ती की. साथ ही मौका लगते ही सनी और ब्रावो ने 'चैंपियन' सॉन्ग पर अपना डांस वीडियो भी बना लिया. अब डीजे ब्रावो और सनी लियोन के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं. 

गिरती GDP को लेकर बॉलीवुड एक्टर का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- सवाल किससे पूछें नेहरू से या टीपू सुल्तान से


वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी लियोन (Sunny Leone) इन दिनों एमटीवी स्प्लिट्सविला होस्ट कर रही हैं. इसके अलावा उन्होंने 2012 में पूजा भट्ट की फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद वह कई स्पेशल सॉन्ग्स में भी नजर आई हैं. खासकर फिल्म रईस में उन्होंने लैला सॉन्ग से खूब धमाल मचाया था. अब वह जल्द ही अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म 'कोकोकोला' (Kokokola), 'रंगीला' और 'वीरामादेवी' में जलवे बिखेरती दिखाई देंगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Leone, Sunny Leone Dance Video With Dwayne Bravo, Dwayne Bravo, Dwayne Bravo Video Viral, Dwayna Bravo Champion Song, Sunny Leone And Dwayne Bravo Dance On Champion Song, DJ Bravo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com