- चीन में फिर शुरू हुई चमगादड़ों की बिक्री
- चमगादड़ों से कोरोना फैलने की आई थी रिपोर्ट
- बॉलीवुड एक्ट्रेस को यूं आया गुस्सा
चीन के बाजार में फिर से इंसानों के खाने के लिए चमगादड़ (China bat markets), पैंगोलिन और कुत्तों की बिक्री शुरू हो गई है. कोरोना वायरस (Coronavirus Outbreak) के फैलने के बाद से चीन के इस फैसले को काफी खतरनाक माना जा रहा है क्योंकि वैज्ञानिकों का मानना है कि इंसानों में कोरोना वाययरस (Coronaviurs Pandemic) फैलने वाली महामारी चमगादड़ों से ही आई है. इसे लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस संध्या मृदुल (Sandhya Mridual) ने अपना गुस्सा ट्विटर पर जाहिर किया है. 'पेज 3' फेम एक्ट्रेस ने चीन के इस फैसले से जुड़ी खबर को शेयर करते हुए लिखा है, 'क्या वाकई आप गंभीर है? खुद को खा जाओ यार.' इस तरह संध्या मृदुल (Sandhya Mridual) ने अपना रिएक्शन दिया है.
Are you effin serious?! Khud ko kha jao yaar. https://t.co/9U8CXuXrkw
— Sandhya Mridul (@sandymridul) April 1, 2020
बता दें कि कोरोना वायरस (China Coronavirus) की महामारी चीन से ही फैली थी. कई रिपोर्टें बताती हैं कि हुबेई प्रांत के 55 वर्षीय एक शख्स को इसी तरह के बाजार से कोविड 19 का संक्रमण मिला था. चीन की हुनान सीफूड मार्केट को कोरोना वायरस का एपिसेंटर माना जाता है, जिसकी जद में दुनिया भर के देश आ चुके हैं और लगभग 38,000 लोग इसकी वजह से मर चुके हैं. इटली, स्पेन और अमेरिका में हालात तो काफी खराब होते जा रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वहीं देश में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. भारत में कोरनावायरस (COVID-19) से अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमितों की संख्या 1397 पहुंच गई है. बीते 24 घंटे में कोरोना के 146 नए मामले सामने आए हैं, वहीं एक अच्छी खबर यह है कि इसके संक्रमण से 124 लोग ठीक हो चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार रात ये आंकड़े जारी किए गए हैं. बता दें कि कोरोनावायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए देश में 21 दिनों का लॉकडाउऩ जारी है. 21 दिनों का लॉकडाउन14 अप्रैल तक जारी रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं