विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2019

पुलिस ने JNU के छात्रों पर किया लाठीचार्ज तो भड़कीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, ट्वीट कर बोलीं- क्या वह भूल जाते हैं कि...

JNU के छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज तो बॉलीवुड एक्ट्रेस ने ट्वीट कर लगाई पुलिस को फटकार.

पुलिस ने JNU के छात्रों पर किया लाठीचार्ज तो भड़कीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, ट्वीट कर बोलीं- क्या वह भूल जाते हैं कि...
JNU को लेकर पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने किया ट्वीट
  • जेएनयू के छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
  • जेएनयू को लेकर आया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का रिएक्शन
  • ट्वीट कर कही ये बात
नई दिल्ली:

देश का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (Jawaharlal Nehru University) में इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. JNU के छात्र इन दिनों फीस में वृद्धि को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. हालांकि इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई छात्र घायल हो गए हैं. छात्रों के साथ हुए इस व्यवहार को लेकर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की हर जगह निंदा हो रही है. सोशल मीडिया पर इसको लेकर लोगों के खूब रिएक्शन्स आ रहे हैं. अब पुलिस के इस व्यवहार पर बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) का गुस्सा फूटा है. 

Marjaavaan Box Office Collection Day 5: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'मरजावां' ने पांचवें दिन किया धांसू कलेक्शन, कमा डाले इतने करोड़

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बहन एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने जेएनयू के छात्रों का सपोर्ट करते हुए और पुलिस पर निशाने साधकर अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, "शिक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं है. इस पर सबका उतना ही अधिकार है, जितना साफ हवा में सांस लेना. जेएनयू के छात्रों के साथ पुलिस का ऐसी बर्बरता से बर्ताव करना बेहद परेशान करने वाला है. क्या वह भूल जाते हैं कि उनका प्राथमिक कर्तव्य सेवा और सुरक्षा करना है. हिंसा का सहारा क्यों? छात्रों के खिलाफ?"

सुष्मिता सेन को बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने टेरेस पर दिया ऐसा खास सरप्राइज, Video शेयर कर एक्ट्रेस हुईं भावुक


पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) के इस ट्वीट पर लोग भी अपनी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं. पूजा भट्ट से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने भी पुलिस के इस बर्ताव पर सवाल उठाया था. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, "JNU के छात्र फीस बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भारत में जन्मे सभी बच्चों के लिए कर रहे हैं, यही नहीं यह कम आय वाले परिवारों में जन्मे बच्चों के लिए भी है. क्वालिटी हायर एजुकेशन सिर्फ कुछ ऐसे लोगों की बपौती क्यों रहे जो संसासधनों से लैस हैं?' इस तरह स्वरा भास्कर ने फीस वृद्धि को लेकर सवाल भी किया है."

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jawaharlal Nehru University, JNU, Jnu Students Protesting For Fee Hike, JNU Students, JNU Students VS Delhi Police, Delhi Police, Jnu Protest, Pooja Bhatt, Bollywood Actress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com