विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2019

दीपिका पादुकोण ने बहन के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा यह खूबसूरत मैसेज

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी बहन अनीशा पादुकोण के लिए एक बहुत ही खूबसूरत संदेश को साझा किया है.

दीपिका पादुकोण ने बहन के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा यह खूबसूरत मैसेज
दीपिका, अनीशा के साथ विंबलडन का फाइनल देखने के लिए पहुंची
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपनी बहन अनीशा पादुकोण के लिए एक बहुत ही खूबसूरत संदेश को साझा किया है. दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर को साझा किया है, जिसमें वह अनीशा के माथे को चूमते हुए नजर आ रही हैं. 'पद्मावत' स्टार अपनी बहन अनीशा के साथ रविवार को लंदन में विंबलडन का फाइनल देखने के लिए पहुंची. दीपिका ने एक और तस्वीर को साझा किया है जिसमें दोनों बहनें लग्जरी ब्रांड राल्फ लॉरेन की सफेद पोशाक में नजर आईं. इसके कैप्शन में दीपिका (Deepika Padukone) ने लिखा, 'खेल के इतिहास में सबसे ऐतिहासिक क्षणों में से एक के रूप में जिसे याद किया जाएगा इस बंडल ऑफ जॉय के साथ उसका गवाह बनी.' 

इन एक्ट्रेसेस ने लिया बेबाक फैसला, एक ने छोड़ी फिल्म तो दूसरी ने ठुकराया विज्ञापन- जानें क्या है वजह

फिलहाल दीपिका (Deepika Padukone) लंदन में ही फिल्म '83' की शूटिंग के लिए व्यस्त हैं. यह फिल्म साल 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है और इस फिल्म में दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी के किरदार को निभा रही हैं. 

इस एक्ट्रेस ने 'हम आपके हैं कौन' में निभाया था सलमान की भाभी का किरदार, अब जीती हैं ऐसी लाइफ- देखें Photos

हेमा मालिनी का मजाक उड़ाना धर्मेंद्र को पड़ा महंगा, मांगी माफी और करनी पड़ी- तौबा तौबा...

बता दें कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'छपाक' के जरिए बॉलीवुड पर धमाल मचाने वाली हैं. उनकी यह फिल्म एसिड अटैक से पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी पर आधारित है. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ ही विक्रांत मैसी भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. इसके साथ ही दीपिका पादुको और रणवीर सिंह अपनी शादी के बाद पहली बार फिल्म '83' के जरिए पर्दे पर साथ नजर आएंगे. खास बात यह है कि फिल्म में दोनों कलाकार पति-पत्नी की ही भूमिका निभाएंगे.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone, Deepika Padukone Sister, Anisha Padukone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com