विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2019

बॉलीवुड एक्टर ने किया ट्वीट, बोले- जामिया के दोस्तों लड़ाई जारी रखना, मैं भी जल्द जुडूंगा...

जामिया विश्वविद्यालय में NRC और नागरिकता संशोधन कानून (CAB) के विरोध प्रदर्शन में हुई हिंसा में डेढ़ दर्जन से ज्यादा छात्र घायल हो गए हैं और इसे लेकर 'रांझणा' फेम बॉलीवुड एक्टर ने यूं ट्वीट किया है.

बॉलीवुड एक्टर ने किया ट्वीट, बोले- जामिया के दोस्तों लड़ाई जारी रखना, मैं भी जल्द जुडूंगा...
बॉलीवुड एक्टर जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub) ने किया ट्वीट
  • बॉलीवुड एक्टर ने किया ट्वीट
  • जामिया के छात्रों का किया समर्थन
  • जामिया के छात्रों ने आज किया प्रदर्शन
नई दिल्ली:

जामिया विश्वविद्यालय में NRC और नागरिकता संशोधन कानून (CAB) के विरोध प्रदर्शन में हुई हिंसा में डेढ़ दर्जन से ज्यादा छात्र घायल हो गए हैं और कई छात्रों को हिरासत में भी लिया गया है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं, और बॉलीवुड की हस्तियां भी इससे दूर नहीं हैं. 'रांझणां' फेम एक्टर जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub) ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है और कहा है कि वे भी जल्द ही जामिया के छात्रों के साथ जुड़ेंगे. इस तरह बॉलीवुड भी नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर विरोध में आने को तैयार है.  

जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub) ने कई ट्वीट किए हैं और लिखा हैः 'Assam से वीडियो आ ही नहीं पा रहे. जब दिल्ली में ये हाल है तो Assam की तो क्या बात करें.' यही नहीं इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट कियाः 'जामिया के दोस्तों, लड़ाई जारी रखना, जल्द मैं भी आऊँगा साथ जुड़ने.' इस तरह जीशान अय्यूब ने इस मामले को लेकर अपना रिएक्शन दिया है. 

बता दें कि मंगलवार को जामिया शिक्षक संघ और छात्रों ने नागरिकता कानून और NRC के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान किया था लेकिन देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और पुलिस ने करीब बीस से तीस राउंड आंसू गैस चलाए और लाठीचार्ज भी किया. हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस प्रदर्शन में बाहरी लोगों के शामिल होने के चलते ये हालात बने. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jamia University, Zeeshan Ayyub, Zeeshan Ayyub Tweet, Bollywood, NRC, CAB 2019, Jamia Students Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com