विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2019

सोशल मीडिया पर फिर ट्रोल हुए अक्षय कुमार, लोगों ने पूछा- ये कैसा देशप्रेम

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को उनकी कनाडा की नागरिकता (Canada Citizenship Row) को लेकर रविवार को ट्रोल किया गया.

Also Read in
सोशल मीडिया पर फिर ट्रोल हुए अक्षय कुमार, लोगों ने पूछा- ये कैसा देशप्रेम
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आए
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को उनकी कनाडा की नागरिकता (Canada Citizenship Row) को लेकर एक बार फिर से ट्रोल किया गया. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका के टि्वटर पर पदार्पण का स्वागत करते हुए कहा था कि लोग अब महानगरपालिका को सीधे 'सुझाव एवं शिकायतें' भेज सकते हैं. अक्षय (Akshay Kumar) ने लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 29 अप्रैल को मुंबई में मतदान नहीं किया था जिसके बाद उनकी नागरिकता को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया था. बाद में 51 वर्षीय अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने कहा था कि उन्होंने कभी इस सच्चाई को छिपाया या खारिज नहीं किया कि उनके पास कनाडाई पासपोर्ट है.

कपिल शर्मा ने 'चक दे' सिंगर को घेरा, बोले- शेर जैसी आवाज है क्योंकि शादी...देखें VIDEO

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने रविवार को ट्वीट किया कि बीएमसी अब टि्वटर पर है. आप बीएमसी (BMC)को सीधे अपने सुझाव/शिकायतें ट्वीट कर सकते हैं और उनका निदान पा सकते हैं. अपनी आवाज को सीधे पहुंचाने के लिए इसका इस्तेमाल कीजिए.

बर्फ का गोला चूसते नजर आए रणवीर सिंह तो दीपिका पादुकोण बोलीं- मेरा बच्चा...

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इटली की हसीन वादियों में यूं हुए रोमांटिक, वायरल हुआ VIDEO

हालांकि, इस पर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। उन्होंने अभिनेता के ट्वीट को विडंबना बताया. एक यूजर ने लिखा कि टूथपेस्ट में देश की मिट्टी है, हैंडवॉश में देश की सुरक्षा है, साबुन में देशभक्ति का झाग है...लेकिन पासपोर्ट में देश की नागरिकता नहीं है, ये कैसा देशप्रेम है कनाडाई. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Akshay Kumar Citizenship, Canada Citizenship Row
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com