- सलमान, शाहरुख और आमिर का हुआ बुरा हाल
- आयुष्मान और रणवीर का चला सिक्का
- बॉक्स ऑफिस पर युवाओं का बोलबाला
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), सलमान खान (Salman Khan) और आमिर खान (Aamir Khan) जैसे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स का बॉक्स ऑफिस पर वर्चस्व टूटता नजर आ रहा है. लगभग ढाई दशक से बॉक्स ऑफिस के चहेते रहे तीनों खान को इस बार हरियाणा के छोरे आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने जबरदस्त पटखनी दी है और बॉक्स ऑफिस के बादशाह बन बैठे हैं. यही नहीं, रणवीर सिंह (Ranveer Singh), कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) जैसे युवा सितारों ने बॉक्स ऑफिस पर 50 पार के इन सुपरस्टार्स की जगह ले ली है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नेहा कक्कड़ ने पहली बार Tik Tok पर बनाया ऐसा वीडियो, एक्सप्रेशन से यूं जीता दिल... देखें Video
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), सलमान खान (Salman Khan) और आमिर खान (Aamir Khan) बड़े बजट की फिल्में 'जीरो', 'रेस 3' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' लेकर आए थे. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर जोरदार ओपनिंग बावजूद ये फिल्में न तो दर्शकों के दिलों में उतर सकीं और न ही दिमाग में. सलमान खान की 'रेस 3' ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की लेकिन फिल्म एवरेज ही रही और फिल्म की काफी आलोचना भी हुई. वहीं, आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' तो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी और फिल्म की कमजोर कहानी और आमिर की औसत एक्टिंग की आलोचना हुई. जबकि शाहरुख खान की 'जीरो' को लेकर जबरदस्त हाइप थी, इसके बावजूद फिल्म न तो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग ही ले सकी, और न ही इसकी कहानी की ही कोई तारीफ हुई. इस तरह शाहरुख खान की बेहतरीन एक्टिंग भी फिल्म को नहीं बचा सकी.
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने बालकनी में खड़े होकर यूं किया योगा, Video हो गया वायरल
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), सलमान खान (Salman Khan) और आमिर खान (Aamir Khan) के सामने युवा सितारों की धूम रही. आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की दो फिल्में रिलीज हुईं और दोनों अपनी कहानी और जोरदार एक्टिंग की वजह से बॉक्स ऑफिस पर खलबली मचाने में कामयाब रहीं. आयुष्मान खुराना की 'बधाई हो' और 'अंधाधुन' ने जोरदार कमाई के साथ ही दर्शकों का दिल भी जीता.
राजकुमार राव की हॉरर फिल्म 'स्त्री' ने तो जोरदार एंटरटेन किया और सबका दिल जीतने में कामयाब रही. वैसे आयुष्मान खुराना चंडीगढ़ के रहने वाले हैं तो राजकुमार राव गुड़गांव (गुरुग्राम) के. इस तरह दोनों ही हरियाणा के छोरे हैं.
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी के किरदार से एक बार फिर सिद्ध् कर दिया कि उनमें कमाल की एनर्जी और एक्टिंग दोनों ही है. युवा एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ (Tiger Sroff) ने 'बागी (Baaghi 2)' के साथ दस्तक दी और दिखा दिया कि वे एक्शन किंग है.
इस तरह उनके एक्शन का बॉक्स ऑफिस पर भी बोलबाला रहा. जबकि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने 'सोनू की टीटू की स्वीटी' के साथ जोरदार शॉट लगाया और सबको हैरत में डाल दिया. यही नहीं सारा अली खान ने तो उन्हें अपने क्रश तक बता डाला.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं