विज्ञापन

29 साल पहले बॉबी-सनी की आने वाली थी ये फिल्म, दो भाई करने वाले थे जबरदस्त एक्शन, इस वजह से हुई डिब्बाबंद

बॉबी ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन उनकी एक फिल्म ऐसी है जो बीते 29 साल से रिलीज का इंतजार कर रही है. इस फिल्म में बॉबी अपने बड़े भाई सनी देओल के साथ एक्शन करते नजर आने वाले थे, लेकिन फिल्म के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह बन ही नहीं पाई.

29 साल पहले बॉबी-सनी की आने वाली थी ये फिल्म, दो भाई करने वाले थे जबरदस्त एक्शन, इस वजह से हुई डिब्बाबंद
29 साल पहले फिल्म में नजर आने वाले थे सनी-बॉबी देओल

साल 1995 में आई फिल्म बरसात से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले बॉबी देओल लगभग तीन दशक से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाए हुए हैं. बीच में उनके कुछ साल भले ही अच्छे नहीं गए लेकिन 2023 में आई फिल्म एनिमल से उन्होंने ऐसी वापसी की कि निगेटिव रोल में होने के बावजूद हर कोई उनका फैन बन गया. बॉबी ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन उनकी एक फिल्म ऐसी है जो बीते 29 साल से रिलीज का इंतजार कर रही है. इस फिल्म में बॉबी अपने बड़े भाई सनी देओल के साथ एक्शन करते नजर आने वाले थे, लेकिन फिल्म के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह बन ही नहीं पाई.

उस एक्शन फिल्म का आज भी इंतजार

बरसात और गुप्त जैसी फिल्मों के साथ बॉबी देओल उस दौर में एक हिट एक्टर बन चुके थे और उनकी काफी डिमांड थी.1997 में बॉबी देओल और सनी देओल के साथ फिल्म लंदन का ऐलान हुआ. इस फिल्म को गुरिंदर चड्ढा डायरेक्टर करने वाले थे. फिल्म के ऐलान के बाद से ही दर्शक काफी एक्साइटेड थे क्योंकि पहली बार देओल ब्रदर्स स्क्रीन पर एक साथ एक्शन करते दिखने वाले थे. सनी की इमेज तो पहले से ही एक्शन हीरो की थी ऐसा लग रहा था कि बॉबी भी अब इस इमेज में ढल जाएंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

लेकिन क्रिटिएव मतभेद के चलते बॉबी की लंदन बीच में ही अटक गई. उस वक्त वह बन नहीं पाई. इसके बाद 2000 में एक बार फिर फिल्म चर्चा में आई. इस बार खबर आई कि फिल्म के लिए बॉबी के साथ करिश्मा कपूर को कास्ट किया गया है. लेकिन फिर ये फिल्म कहां खो गई किसी को पता नहीं चला. इसे लेकर इसके बाद कोई खबर ही नहीं मिली और 29 साल बाद भी ये फिल्म बन नहीं पाई.

बॉबी इन फिल्मों में आएंगे नजर

फिल्म एनिमल के बाद बॉबी देओल की मांग फिर से बढ़ गई है. अब वह आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के साथ फिल्म अल्फा में नजर आएंगे. एक बार फिर वह निगेटिव रोल में होंगे. फिल्म इसी साल जुलाई में रिलीज होगी. 

यह भी पढ़ें: 'कुश' के रोल से मिली पहचान, 13 साल की उम्र में छोड़ी एक्टिंग, 1400 करोड़ का मालिक बना सीता का यह बेटा, 38 साल बाद दिखता है ऐसा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com