हाल ही में फिल्म 'एनिमल' में नकारात्मक भूमिका निभाने के लिए बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने आईफा पुरस्कार जीता है. बॉबी देओल अब आगे भी काम करने के लिए तैयार हैं. वह अब 'थलापति 69' में नजर आएंगे. बता दें कि 'थलापति 69' साउथ सुपरस्टार विजय की आखिरी फिल्म हो सकती है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में अपनी राजनीतिक पार्टी 'तमिझागा वेत्री कझगम' की घोषणा की थी. इस फिल्म के निर्माताओं ने एक्स पर बॉबी के फिल्म में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा की है. उन्होंने कहा कि वह यह घोषणा करते हुए वह खुश और उत्साहित हैं कि बॉबी इस 'थलापति 69' की स्टार कास्ट में शमिल हो गए हैं.
अपने काम से बॉलीवुड में जगह बनाने वाले बॉबी अपने किरदार में एक नया आयाम जोड़ने के लिए तैयार हैं. बता दें कि इससे पहले तलपति विजय वेंकट प्रभु की ‘द गोट' में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने दोहरी भूमिकाएं निभाई थीं. यह फिल्म एक आतंकवाद विरोधी दस्ते के नेता के इर्द-गिर्द घूमती है जो थाईलैंड की यात्रा पर अपने बेटे को खो देता है. हालांकि कहानी में नया मोड़ तब आता है जब पता चलता है कि बेटे के पास अपने पिता के खिलाफ एक खतरनाक योजना है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एच. विनोथ के निर्देशन में बनी 'थलापति 69' तमिल, तेलुगु और हिंदी में बड़े पैमाने पर रिलीज के लिए तैयार है. यह प्रोजेक्ट विजय के तीन दशक के शानदार करियर में एक खास आयाम जोड़ेगा, जो उनके एक बेहतरीन सिनेमाई करियर के समापन का वादा करता है, जिसका देश भर के प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में प्रशांत, प्रभु देवा, मोहन, जयराम, स्नेहा, लैला, अजमल अमीर और मीनाक्षी चौधरी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. वेंकट के. नारायण और केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ‘थलापति 69' में अनिरुद्ध ने संगीत दिया है. यह फिल्म अक्टूबर 2025 में रिलीज होने वाली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं