विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2020

Black Widows को लेकर निखिल भांब्री ने दिया इंटरव्यू, अपने किरदार को लेकर बोले- वह काफी मिक्स्ड कैरेक्टर...

'ब्लैक विडोज (Black Widows)' एक्टर निखिल भांब्री (Nikhil Bhambri) ने एनडीटीवी से की खास बातचीत, शो में अपने किरदार को लेकर कही ये बात.

Black Widows को लेकर निखिल भांब्री ने दिया इंटरव्यू, अपने किरदार को लेकर बोले- वह काफी मिक्स्ड कैरेक्टर...
निखिल भांब्री (Nikhil Bhambri) ने एनडीटीवी से की खास बातचीत
  • Black Widows शो हुआ रिलीज
  • निखिल भांब्री ने दिया इंटरव्यू
  • शो को लेकर कही ये बात
नई दिल्ली:

मोना सिंह (Mona Singh), शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) और स्वास्तिका मुखर्जी (Swastika Mukherjee) स्टारर वेबसीरीज 'ब्लैक विडोज (Black Widows)' रिलीज हो गई है. यह शो फैन्स को भी काफी पसंद आ रहा है. क्राइम और सस्पेंस थ्रिलर इस सीरीज में घरेलू हिंसा की शिकार तीन महिलाएं एक ऐसा कदम उठाती हैं, जो उनकी जिंदगियों को हमेशा के लिए बदलकर रख देता है. इस शो में शरद केलकर, रायमा सेन और निखिल भांब्री भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. हाल ही में 'ब्लैक विडोज' को लेकर निखिल भांब्री (Nikhil Bhambri) ने एनडीटीवी से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव को साझा किया. 


-ब्लैक विडोज (Black Widows) में काम करने का आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
मेरा एक्सपीरियंस 'ब्लैक विडोज' के साथ बहुत-बहुत बेहतर और काफी खूबसूरत रहा क्योंकि हमारे डायरेक्टर इतने अच्छे थे. उनके जो विजन थे कि शॉट कैसे लेना है, विडोज आखिरकार कैसा दिखेगा. तो उनके दिमाग में यह सब पूरी तरह से साफ था. मेरा कैरेक्टर जो मैंने निभाया है 'जहान' का, उनको इतना कुछ जहान के बारे में पता था, हमने अपने कैरेक्टर को लेकर काफी रीडिंग की थी और सबको पूरी तरह से पता था कि उन्हें क्या करना है. तो मेरा काफी ज्यादा अच्छा एक्सपीरियंस रहा. 


- 'जहान सरदेसाई' के किरदार को निभाने को लेकर आपने किस तरह से तैयारियां की थी?
'जहान सरदेसाई' एक ऐसा कैरेक्टर है, जो काफी मिक्स्ड है. वो बहुत अच्छा भी है लेकिन अगर उसके साथ कोई धोखा करने की कोशिश करता है तो वह बुरा भी हो जाता है. मैंने ट्रेनिंग नहीं ली. लेकिन इस कैरेक्टर को लेकर बहुत रिसर्च किया था. मैंने कई वेबसीरीज देखी, बहुत सारे ऐसे शोज देखे, जहां नेगेटिव कैरेक्टर हो. मैंने कभी सिगरेट नहीं पिया था, तो इस शो के लिए मुझे बहुत सारी सिगरेट पीनी पड़ी. बहुत सारी चीजे थीं, जो मैंने सीखी. मुझे लगता है कि जो मैंने अपने किरदार को लेकर मेहनत की, उसका फल मिला. 

- शूटिंग के दौरान शमिता शेट्टी के साथ कैसी बॉन्डिंग थी?
शमिता (Shamita Shetty) बहुत ही स्वीट थीं. जब हमारा सीन नहीं होता था, तो हम बहुत ही ज्यादा मस्ती करते थे. हम साथ में खाते थे, क्योंकि हम दोनों डाइट पर हैं. तो हम दोनों साथ में उबला हुआ खाना खाते थे, कॉफी करते थे, मस्ती करते थे. तो काफी मजा आता था. हालांकि, शूटिंग के दौरान काफी गर्मी थी, जिसके कारण मुझे अपने बालों पर मेहनत करनी पड़ी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nikhil Bhambri, Nikhil Bhambri Interview, Black Widows, Black Widows Series, Nikhil Bhambri Interview With Ndtv
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com