हर हफ्ते की तरह मूवी फ्रीक्स के लिए ये हफ्ता भी बड़ा मजेदार होने वाला है. जो लोग कुछ पुरानी मूवीज का मजा लेना चाहते हैं, वो री रिलीज हो रही फिल्म को देखने जा सकते हैं. जिन्हें जज्बातों में डूबी कहानी पसंद है उन के लिए भी भरपूर मनोरंजन है. और, जो थ्रिल चाहते हैं उन्हें भी इस हफ्ते रिलीज हो रही फिल्म के जरिए भरपूर थ्रिल मिलेगा. सिर्फ सिनेमा घर ही नहीं इस हफ्ते ओटीटी पर भी ऐसी मूवीज रिलीज हो रही हैं जो आप के आने वाले दिनों को एंटरटेनमेंट से भरपूर कर देंगी. तो चलिए जानते हैं ऐसी मूवीज की पूरी डिटेल.
व्हाइट बर्ड- अ वंडर स्टोरी
क्या आप ने साल 2017 में आई फिल्म वंडर देखी है. अगर आपका जवाब हां है तो आपको व्हाइट बर्ड- अ वंडर स्टोरी फिल्म भी जरूर देखनी चाहिए. इस फिल्म को डायरेक्ट किया है मार्क फोर्स्टर ने. व्हाइट बर्ड वंडर यूनिवर्स की कहानी को ही आगे बढ़ाती है. लेकिन अपने अलग अंदाज में. जो पहले से कहीं ज्यादा टचिंग है. ये फिल्म जूलियन की कहानी को आगे बढ़ाती है. जिसे नए स्कूल में एडजस्ट होने में परेशानी आ रही है. जूलियन को पिछले स्कूल से Auggie Pullman को बुली करने की वजह से निकाल दिया गया था. नए स्कूल में एडजस्ट होने के लिए उसकी दादी उसकी मदद करती हैं. अपने ही पास्ट से जुड़ी एक कहानी के जरिए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जोकर: फोली अ दु
जोकर: फोली अ दु उन फिल्मों में से है जिसकी रिलीज का फैन्स को शिद्दत से इंतजार है. इस फिल्म में Joaquin Phenix एक बार फिर अपने ऑस्कर विनिंग रोल Arthur Fleck में दिखाई देंगे. इस बार उनके साथ लेडी गागा भी फिल्म में नजर आएंगी. लेडी गागा इस फिल्म में Harley Quinn के रोल में होंगी. जो जोकर का वाइल्ड लव इंटरेस्ट बनेंगी. फिल्म में लेडी गागा अपने म्यूजिक के फन से भी दर्शकों को एंटरटेन करेंगी.
वन हार्ट: द ए आर रहमान कॉन्सर्ट फिल्म
वन हार्ट- द ए आर रहमान कॉन्सर्ट फिल्म के नाम से ही जाहिर है कि फिल्म ए आर रहमान की लेजेंड्री म्यूजिकल जर्नी पर बेस्ड है. लेकिन ये एक डॉक्यूमेंट्री स्टाइल कॉन्सर्ट फिल्म है. ए आर रहमान के पच्चीस सालों का सफर पूरा होने पर ये डॉक्यू मूवी बेस्ड है. जिसमें उनके कई यादगार गाने भी शामिल किए गए हैं. जो उन्होंने अमेरिका के 14 शहरों में लाइव भी परफॉर्म किए थे. अब इस फिल्म को री रिलीज किया जा रहा है. ताकि ए आर रहमान के फैन्स एक बार फिर उनकी जिंदगी को समझ सकें और उन के लाइव कॉन्सर्ट देख सकें.
वेक अप सिड
साल 2009 में रिलीज हुई रणबीर कपूर की मूवी वेक अप सिड भी दोबारा रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में रणबीर कपूर एक बेपरवाह से युवक के किरदार में थे. जिन्हें सही राह पर चलने का तरीका सिखाती हैं कोंकणा सेन. सेल्फ डिस्कवरी की कहानी को फिल्म के जरिए रोचक अंदाज में पेश किया गया है.
ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में
इन फिल्मों के अलावा ओटीटी पर भी कुछ मूवीज रिलीज होने वाली हैं. जिसमें एक है CTRL. इस फिल्म में अनन्या पांडे हैं. जो एआई के फेरे में फंस जाती हैं. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
सनी सिंह और प्रनूतन की फिल्म अमर प्रेम की अमर प्रेम कहानी भी जियो सिनेमा पर 4 अक्टूबर को रिलीज होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं