विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2018

बिग बॉस में आ चुकी एक्ट्रेस ने फिल्म डायरेक्टर पर लगाए आरोप, बोलीं- मेरी जिंदगी नरक बना दी थी

#MeToo : अब बॉलीवुड और टेलीविजन एक्टर मंदाना करीमी (Mandana Karimi) भी #MeToo कैम्पेन का हिस्सा बन गई हैं, और उन्होंने 'क्या कूल हैं हम 3' के डायरेक्टर उमेश घाडगे पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं.

बिग बॉस में आ चुकी एक्ट्रेस ने फिल्म डायरेक्टर पर लगाए आरोप, बोलीं- मेरी जिंदगी नरक बना दी थी
मंदाना करीमी ने 'क्या कूल हैं हम 3' के डायरेक्टर पर लगाए आरोप
  • मंदाना करीमी ने लगाया आरोप
  • फिल्म डायरेक्टर ने किया था तंग
  • बिग बॉस 9 में आई थीं नजर
नई दिल्ली: बॉलीवुड में #MeToo से जबरदस्त तूफान आ गया है और यह तूफान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. अक्षय कुमार ने साजिद खान और नाना पाटेकर के उत्पीड़न के आरोपों को देखते हुए 'हाउसफुल 4' की शूटिंग रोक दी है तो वहीं आमिर खान ने खुद को सुभाष कपूर की फिल्म से अलग कर लिया है. अब बॉलीवुड और टेलीविजन एक्टर मंदाना करीमी (Mandana Karimi) भी #MeToo कैम्पेन का हिस्सा बन गई हैं, और उन्होंने 'क्या कूल हैं हम 3' के डायरेक्टर उमेश घाडगे पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. मंदाना करीमी ने अपनी पूरी व्यथा न्यूज एजेंसी एएनआई को बताई है. 

 
आलोक नाथ की को-एक्टर ने खोला राज, बोलीं- दिन भर विनम्र रहते लेकिन शराब पीने के बाद...

मंदाना करीमी (Mandana Karimi) ने बताया है, "इस एक्सपीरियंस की वजह से मुझे मेरा प्रोफेशन छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिसे मैं तहेदिल से प्यार करती थी. उत्पीड़न का मतलब मुझे छूना नहीं है, इसके मायने मेरी जिंदगी का नरक बनाना है. मैं बहुत परेशान हो गई थी. मैं इस बारे में किसी से बात तक नहीं कर सकती थी. ये 'क्या कूल हैं हम 3' के डारेक्टर उमेश घाडगे थे. उमेश घाडगे ने सॉन्ग में मेरे स्टेप्स बदलकर मुझे परेशान करना शुरू किया, अन्य लोगों को भी सॉन्ग में शामिल किया और कहा कि यह आखिरी समय में लिया गया फैसला है. वो मुझे सेट पर जल्दी बुला लेता था. मुझे ऐसे कपड़े पहनने के लिए कहा जाता, जो मेरे लिए नहीं थे. मुझे लंबा इंतजार करना पड़ता."

 
अक्षय कुमार ने रुकवाई नाना पाटेकर और साजिद खान की फिल्म 'हाउसफुल 4', बताई ये वजह

बता दें कि मंदाना करीमी ने करियर की शुरुआत एयर होस्टेस के तौर पर की थी. बाद में मॉडलिंग में हाथ आजमाने के लिए उन्होंने इसे छोड़ दिया. मंदाना करीमी शाहरुख खान, सैफ अली खान और करीना कपूर संग टीवी ऐड भी कर चुकी हैं. मंदाना ने ‘रॉय’, ‘क्या कूल हैं हम 3’ और ‘मैं और चार्ल्स’ में भी काम किया है. मंदाना ने मार्च 2017 में भारतीय कारोबारी गौरव गुप्ता से शादी की थी लेकिन जुलाई 2017 में गौरव के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवा दिया था. मंदाना करीमी 2015 में बिग बॉस-9 में हाथ आजमा चुकी हैं और उनकी पारी को काफी पसंद भी किया गया था. मंदाना ने हाल ही में एक टीवी सीरियल में भी काम किया था. मंदाना का जन्म ईरान के तेहरान में हुआ है. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mandana Karimi Bigg Boss 9, Kya Kool Hai Hum 3, #MeToo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com