विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2011

मैं कभी अंतर्मुखी नहीं रहा : भंसाली

भावनाओं से ओतप्रोत और गंभीर प्रेम कहानियों को भव्य अंदाज में बड़े पर्दे पर उतारने वाले संजय लीला भंसाली निजी जीवन में बेहद बिंदास हैं।
New Delhi:

भावनाओं से ओतप्रोत और गंभीर प्रेम कहानियों को भव्य अंदाज में बड़े पर्दे पर उतारने वाले फिल्मकार संजय लीला भंसाली निजी जीवन में बेहद बिंदास और मौज मस्ती करने वाले व्यक्ति हैं। सांवरिया, ब्लैक, देवदास, खामोशी: द म्यूजिकल जैसी फिल्में बनाने वाले 48 वर्षीय फिल्मकार ने कहा कि उनके काम ने उनकी पूरी छवि ही बदल दिया। उन्होंने कहा, मैं कभी अंतर्मुखी नहीं रहा। यह आश्चर्यजनक है कि लोग सोचते हैं कि मैं गंभीर और बदमिजाज व्यवहार वाला निर्देशक हूं। वास्तविकता यह है कि जैसा कि लोग मेरे बारे में सोचते हैं, मैं उससे बिल्कुल अलग हूं। भंसाली ने कहा, जब मैं ब्लैक जैसी गंभीर फिल्म बना रहा था, उस समय भी मैंने सेट पर अपने अभिनेताओं के साथ जमकर मजे किए थे। उन्होंने कहा, हालांकि जो मैं काम करता हूं, उसी वजह से मेरी ऐसी छवि बन गई है। लोग मेरे बारे में सोचते हैं कि मैं बहुत गंभीर व्यक्ति हूं, जबकि ऐसा नहीं है।

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सिनेमा, संजय लीला भंसाली, फिल्मी है, बॉलीवुड
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com