अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष की आगामी फिल्म 'अतरंगी रे' का पहला लुक जारी कर दिया गया है. बड़े सितारों से सजी इस फिल्म का ट्रेलर भी कल यानी बुधवार को रिलीज कर दिया जाएगा. फिल्म के मेकर्स ने इस बात की जानकारी दी है. तीनों सितारों ने एक दूसके के लुक को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. शेयर किए गए वीडियो से पता चल रहा है कि फिल्म में सारा अली खान का नाम रिंकू है, जो प्यार में पागल है. वहीं, धनुष फिल्म में विशु के किरदार में दिखेंगे.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
सारा अली खान ने अक्षय कुमार के किरदार को शेयर कर लिखा है: अतरंगी स्टाइल में एंट्री करते हैं हर बार. अगले लेवल की एनर्जी- अद्भुद प्यार. उनके सामने सब मानले हार, तो हो जाएं तैयार अक्षय कुमार से मिलने के लिए." वहीं, धनुष के किरदार को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा है: "मिलिए विशु से, हमारा पहला कैरेक्टर, जो कोई दूसरा नहीं कर सकता था."
अक्षय कुमार ने सारा अली खान के किरदार को शेयर कर लिखा है: "एक लड़की प्यार में पागल...मिलिए अतरंगी नंबर एक रिंकू से." बता दें 'अतरंगी रे' साउथ सुपरस्टार धनुष की ये आनंद एल राय के साथ दूसरी फिल्म होगी. इससे पहले दोनों रांझणा में काम कर चुके हैं. फिल्म को भूषण कुमार, कलर येलो प्रोडक्शन और केप ऑफ गुड फिल्मस ने प्रोड्यूस किया है. साल 2020 में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी.
Dhamaka Movie Review: कार्तिक आर्यन की धुआंदार परफॉर्मेंस, सधा हुआ डायरेक्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं