छठ पूजा अति पवित्र और चार दिनों तक चलने वाला लोक महापर्व है, जो भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना को समर्पित है. पूरे देश में इसे धूमधाम से मनाया जाता है. यह पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है. दीवाली के करीब छह दिन बाद. यह पर्व खासकर बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल में श्रद्धा के साथ मनाया जाता है, लेकिन अब इस पर्व का देश ही नहीं विदेशों में भी मनाया जाने लगा है. छठ गीतों (Chhath Geet) को छठ पर्व की आत्मा कहा जाता है. पर्व पर गीतों की धूम होती है. हर तरफ गीत बजते हैं. 'केलवा जे फरेला घवद से', 'कांच ही बांस के बहंगिया', 'उगी हे सूरज देव', और 'पहिले-पहिले हम कईनी' जैसे गीत छठ पर बेहद लोकप्रिय हैं. पद्मश्री शारदा सिन्हा से लेकर विंध्यवासिनी देवी, मनोज तिवारी, प्रियंका सिंह जैसे सिंगर्स के गीत छठ पर खूब बजते हैं. हालांकि आज हम बताने जा रहे हैं उस छठ फिल्म के बारे में, जिसका गाना बेहद मधूर है. इस लव सॉन्ग को आवाज दी है आशा भोंसले ने.
कौन सी है वो फिल्म
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उस फिल्म का नाम है, छठी माता की महिमा. यह एक भोजपुरी फिल्म है, जो 1979 में रिलीज हुई थी. फिल्म का एक गाना "रशिक भ्रमरे", जिसे आशा भोंसले ने आवाज दी थी. इसका संगीत डॉ. भूपेन हजारिका ने तैयार किया था. वहीं गाने के गीतकार थे प्रदीप कुमार. इसे 31 दिसंबर, 1979 को सारेगामा लेबल के तहत रिलीज किया गया था. यह गाना 4 मिनट 24 सेकंड का है.
फिल्म के बारे में
'छठ मैया की महिमा' (1979) का निर्देशन तपेश्वर प्रसाद ने किया था. इसमें अभि भट्टाचार्य, जीवन धर, पद्मा खन्ना और राजेंद्रनाथ मल्होत्रा जैसे कलाकार थे. यह पहली ऐसी फिल्म मानी जाती है, जिसमें छठ पूजा के गीत प्रसिद्ध गायिका विंध्यवासिनी देवी ने गाए थे और इसका संगीत डॉ. भूपेन हजारिका ने दिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं