- ओवैसी ने पद्मावत को न देखने की अपील की
- मुस्लिमों से कहा बकवास फिल्म को मत देखों
- पीएम मोदी पर बनाया निशाना
हैदराबाद:
बॉलीवुड की विवादित फिल्म 'पद्मावत' को बकवास बताते हुए एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिमों से कहा है कि वह इसे देखने पर समय बर्बाद न करें. हैदराबाद से लोक सभा के सदस्य ओवैसी ने बुधवार को वारंगल जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, फिल्म देखने न जाएं. ईश्वर ने आपको दो घंटे की फिल्म देखने के लिए नहीं बनाया है.
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस फिल्म के लिए 12 सदस्यों की एक समिति गठित की, लेकिन किसी ने भी हमारे खिलाफ कानून (तीन तलाक खत्म करने) बनाते वक्त हमसे राय-मश्विरा नहीं किया.
'पद्मावत' ने 'पैडमैन' की रिलीज डेट बढ़ाने पर किया मजबूर, जानिए कब आ रही है फिल्म?
ओवैसी ने कहा, फिल्म बहुत बुरी और बकवास है. मुस्लिम समुदाय को राजपूतों से सीखना चाहिए जो फिल्म को रिलीज नहीं होने देने के लिए एकजुट हैं. उच्चतम न्यायालय ने गुजरात एवं राजस्थान द्वारा फिल्म के प्रदर्शन पर लगायी रोक हटाते हुए पद्मावत को 25 जनवरी को पूरे भारत में रिलीज करने की इजाजत दे दी थी.
VIDEO: फिल्म 'पद्मावत' पर बैन क्यों?
(इनपुट भाषा से)
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Asaduddin Owaisi, Padmaavat, Padmaavat Release, All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen, AIMIM, Asaduddin Owaisi AIMIM