विज्ञापन

पैन इंडिया फिल्म में डेब्यू करेगा हॉलीवुड फिल्म 'द ममी' फेम का मेन विलेन, चेहरा तो याद होगा?

हॉलीवुड एक्टर अर्नोल्ड वोस्लू का भारतीय सिनेमा डेब्यू होने जा रहा है. यह फिल्म 11 सितंबर, 2026 को रिलीज होने के लिए शेड्यूल्ड है. द ममी फेम दक्षिण अफ्रीकी एक्टर वोस्लू ने अपनी एक्टिंग से पूरी दुनिया को दीवाना बना चुके हैं और अब तेलगु फिल्म में अपनी छाप छोड़ेंगे.

पैन इंडिया फिल्म में डेब्यू करेगा हॉलीवुड फिल्म 'द ममी' फेम का मेन विलेन, चेहरा तो याद होगा?
द ममी फिल्म का विलेन अर्नोल्ड वोस्लू
The Mummy Villain Arnold Vosloo Debut

Hollywood Actor Arnold Vosloo: साउथ अफ़्रीकी एक्टर अर्नोल्ड वोस्लू साउथ फिल्मों से भारतीय सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं. हॉलीवुड फिल्म 'द ममी' से चर्चा में आए अर्नोल्ड वोस्लू पैन इंडिया तेलगु फिल्म 'राणाबली' से डेब्यू करेंगे. एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना से सजी पीरियड ड्रामा फ़िल्म फिल्म रणबली का पोस्टर जारी होने के बाद फिल्म को लेकर फैन्स पर ज़बर्दस्त उत्साह है. 

हॉलीवुड फिल्म 'द ममी' में शापित हाई प्रीस्ट इम्होतेप की भूमिका से पूरी दुनिया को दीवाना बना चुके साउथ अफ्रीकी एक्टर अर्नोल्ड वोस्लू साउथ की तेलगु फिल्म 'राणाबली' में विलेन के किरदार में एक्टर विजय देवरकोंडा से दो-दो हाथ करते दिखेंगे. अपनी बेहतरीन अदायगी से दर्शकों पर छाप छोड़ चुके अर्नोल्ड फिल्म में एक बेरहम ब्रिटिश अफसर बने हैं. 

ये भी पढ़ें-99 प्रॉपर्टी का मालिक है बॉलीवुड का ये सिंगर, गौरी खान ने डिजाइन किया है 99वां घर

फिल्म रणबली के पोस्टर में बेहद खतरनाक अंदाज में नजर आए 

फिल्म राणाबली का हाल ही में पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें अर्नोल्ड वोस्लू बेहद खतरनाक अंदाज में नजर आए है. फिल्म राणाबली में अर्नोल्ड वोस्लू एक बेरहम ब्रिट्रिश अफसर सर थियोडोर हेक्टर के किरदार में नजर आएंगे. इंटरनेट पर फिल्म को पोस्टर जारी होते ही चर्चा में आ गया है. फिल्म में Demon of Drought के रूप में मशहूर अर्नोल्ड वोस्लू और विजय देवरकोंडा के बीच जबर्दस्त टक्कर देखने को मिलेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

लगभग आधा दर्जन हॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस कर चुके हैं डेब्यू

गौरतलब है अर्नोल्ड वोस्लू से पहले भी कई हॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेसेस बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं. इनमें फिल्म 'लगान' (2001) में एक्ट्रेस रेचल शेली और फिल्म 'कम्बख्त इश्क' में एक्टर सिल्वेस्टर स्टेलोन डेब्यू करके चर्चा में आ चुके हैं. वहीं, टोबी स्टीफेंस (मंगल पांडे-दि राइजिंग), क्लाइव स्टैंडन (नमस्ते लंदन) और बिल स्मिथ ( स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2) भारतीय सिनेमा के लिए काम कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें-रश्मिका मंदाना की दूसरी फिल्म को मिली A रेटिंग, पिछली 'ए रेटेड' मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर की थी छप्पर फाड़ कमाई

इंस्टाग्राम हैंडल से निर्माताओं द्वारा साझा किए गए फिल्म के पोस्टर में अर्नोल्ड वोस्लू का दमदार लुक फैन्स का खासा पसंद आया है. साल 2026 के अंत में रिलीज के लिए तैयार फिल्म 'राणाबली' के विलेन का लुक रिवील करते हुए निर्माताओं ने लिखा, 'सूखे का दानव-सर थियोडोर हेक्टर'. फिल्म में अर्नोल्ड एक ब्रिटिश अफसर का रोल प्ले कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Raaka Actors Fees: दीपिका को मिली अल्लू अर्जुन से सात गुना कम फीस, जानें एटली के Raaka के एक्टर्स की फीस

पोस्टर में भारी-भरकम तलवार के साथ नजर आए अर्नोल्ड वोस्लू

हॉलीवुड एक्टर अर्नोल्ड वोस्लू की तेलगु फिल्म 'राणाबली' से डेब्यू की खबरें काफी दिनों से चर्चा में है, लेकिन निर्माताओं द्वारा जारी किए गए फिल्म  के पोस्टर में दक्षिण अफ्रीकी मूल के अमेरिकी एक्टर अर्नोल्ड वोस्लू एक सिंघासन पर बैठे हुए एक सशक्त किरदार में नजर आए हैं. वोस्लू के हाथ एक भारी-भरकम तलवार है. फिल्म में बेहरम ब्रिटिश अफसर सर थियोडोर हेक्टर की भूमिका  नजर आने वाले अर्नोल्ड की यह पहली भारतीय फिल्म है.

Latest and Breaking News on NDTV

फिल्म में साथ नजर आएंगे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना

राहुल सांकृत्यान के निर्देशन में बन रही फिल्म राणाबली की रिलीज डेट 11 सितंबर तय की गई है. फिल्म में तेलगु एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक साथ नजर आएंगे. दोनों ने अभी हाल में वाराणसी में शादी के बंधन में बंधे हैं. यह एक पैन-इंडिया पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म होगी, जिसे साउथ की विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं के अलावा हिंदी में डब करके रिलीज किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-पैन इंडिया हुईं साउथ की क्षेत्रीय फिल्में, बंपर कमाई ने तोड़ा बॉलीवुड का मिथक, जानिए कौन आगे, कौन पीछे?

लेखक के बारे में
img
शिव ओम गुप्ता
मुख्य कॉपी संपादक
शिव ओम गुप्ता, एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री को कवर करने का 14 से अधिक वर्षों का अनुभव है. उन्होंने आईआईएमसी (IIMC) से पत्रकारिता क... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arnold Vosloo South African Actor, The Mummy, South Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com