ARM Box Office Collection: थल्लुमल्ला, मिन्नल मुरली और 2018 जैसी शानदार फिल्मों के जरिये दर्शकों का दिल जीतने वाले टोविनो थॉमस की नई फिल्म अजयंते रंदम मोशनम (ARM) ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं. इस छोटे बजट की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा चमत्कार कर दिया है. फिल्म देवरा जैसी बड़ी रिलीज के बीच भी अच्छा बिजनेस कर रही है और इसकी कहानी इतनी कमाल है कि ये देवरा को भी टक्कर दे रही है. मलयालम एक्शन-एडवेंचर फिल्म ARM का निर्देशन जितिन लाल ने किया है. ARM में टोविनो थॉमस, कृति शेट्टी, सुरभि लक्ष्मी और ऐश्वर्या राजेश लीड रोल में हैं.12 सितंबर को रिलीज हुई ARM 3D फैंटेसी-एक्शन-एडवेंचर-रोमांटिक-साइंस फिक्शन फिल्म है.
ARM 30 करोड़ में 100 करोड़ का कलेक्शन
टोविनो थॉमस की ARM न सिर्फ घरेलू स्तर पर सफल रही, बल्कि अन्य भाषाओं में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अन्य कलाकारों में बेसिल जोसेफ, जगदीश और हरीश उथमन शामिल हैं. ARM ने दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर आकर्षित किया है और इसने वास्तव में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है. सुजीत नांबियार लिखित और टोविनो थॉमस की इस फिल्म ने 100 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. फिल्म का बजट लगभग 30 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म में टोविनो ने तीन विभिन्न किरदार कुंजिकेलु, मनियन और अजयन के शानदार किरदार निभाए हैं. ARM ने केरल की लोककथाओं को खूबसूरती से दर्शाया है. धीबू निनान थॉमस के संगीत ने फिल्म को और भी रोमांचक बना दिया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ARM एक्टर टोविनो थॉमस की फिल्में
टोविनो थॉमस की मूवी 2018, 2023 में रिलीज हुई थी. इसमें केरल की बाढ़ की पूरी हकीकत दिखाई गई थी. 2018 मूवी का बजट 26 करोड़ रुपये था जबकि इसने 176 करोड़ रुपये की कमाई बॉक्स ऑफिस पर की थी. फिर 2024 में टोविनो थॉमस की अन्वेषीप्पिन कांडेथुम रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने पुलिस अफसर का रोल किया था. आठ करोड़ रुपये की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये कमाए थे. ARM एक्टर टोविनो थॉमस की आने वाली फिल्मों की बात करें तो इनमें एल2: एम्पुरान और आइडेंटिटी शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं