ARM Box Office Collection Day 10: मिन्नल मुरली, थल्लुमल्ला और 2018 मूवी के माध्यम से दर्शकों के बीच पसंदीदा बन गए टोविनो थॉमस की फिल्म अजयंते रंदम मोशनम (ARM) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचा रही है. ARM एक मलयालम एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जिसका निर्देशन जितिन लाल ने किया है. फिल्म में टोविनो थॉमस, कृति शेट्टी, सुरभि लक्ष्मी और ऐश्वर्या राजेश मुख्य भूमिकाओं में हैं. ARM फिल्म 12 सितंबर को रिलीज हुई है. फिल्म को थ्री डी में भी रिलीज किया गया है. दिलचस्प यह है कि ये फिल्म केरल में नायकों की तीन पीढ़ियों के बारे में है. फिल्म में धीबू निनन थॉमस का म्यूजिक है.
ARM ने सिर्फ 10 दिन में दुनिया भर में 87 करोड़ की कमाई की है और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. एक बार फिर टोविनो थॉमस ने दिखा दिया है कि वो किस अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों को सिनेमाघरों तक ला सकते हैं. ARM में टोविनो ने तीन अलग-अलग किरदारों- कुंजिकेलु, मनियन और अजयन को परदे पर उतारा है. फिल्म में बेसिल जोसेफ, जगदीश, हरीश उथमन, हरीश पेराडी, कबीर सिंह, प्रमोद शेट्टी और रोहिणी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. फिल्म की पटकथा सुजीत नांबियार ने लिखी है. टोविनो थॉमस की ARM ओणम के मौके पर रिलीज हुई थी. फिल्म का बजट लगभग 30 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ARM का ट्रेलर
ARM फिल्म के एक्टर टोविनो थॉमस की फिल्म 2018, 2023 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म को भी खूब पसंद किया गया था. फिल्म का बजट लगभग 26 करोड़ रुपये था जबकि इसने 176 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके बाद 2024 में टोविनो थॉमस की अन्वेषीप्पिन कांडेथुम रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने एक पुलिस अफसर के किरदार को निभाया था और इसकी भी जमकर तारीफ हुई थी. आठ करोड़ रुपये की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये कमाए थे. टोविनो थॉमस की आने वाली फिल्मों में एल2: एम्पुरान और आइडेंटिटी शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं