विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर हुए इमोशनल, बोले- चाहे हालात कैसे भी हों...

मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर ने अब सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है,  जिसे उनके फैंस एक्ट्रेस के साथ ब्रेकअप से जोड़ रहे हैं. अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं.

मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर हुए इमोशनल, बोले- चाहे हालात कैसे भी हों...
ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर हुए इमोशनल
नई दिल्ली:

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है. दोनों ने इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते के बारे में संकेत जरूर दे दिया है कि वह दोनों अब साथ नहीं हैं. मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर ने अब सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है,  जिसे उनके फैंस एक्ट्रेस के साथ ब्रेकअप से जोड़ रहे हैं. अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं.

वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. अर्जुन कपूर ने यह इमोशनल पोस्ट अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम की स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'पॉजिटिव बने रहने का मतलब यह नहीं है कि चीजें ठीक हो जाएंगी. बल्कि, इसका मतलब यह है कि आपको पता होना चाहिए कि चाहे हालात कैसे भी हों, आप ठीक रहेंगे.' सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.

Arjun kapoor

अर्जुन कपूर के फैंस पोस्ट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. गौरतलब हैं कि इन दिनों खबरें जोरों पर हैं कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो गया है. इन खबरों को तब हवा मिली जब 26 जून को मनाए गए बर्थडे पार्टी में एक्ट्रेस नजर नहीं आई. जबकि उनकी फैमिली और खास दोस्त मौजूद थे. वहीं एक्ट्रेस ने उन्हें सोशल मीडिया पर भी बधाई नहीं दी. इसके बाद अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया, जिसमें वह किसी दर्द की बात करते दिखे. 

Bad Newz Review: बैड न्यूज है Tripti Dimri, Vicky Kaushal और Ammy Virk की Film

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
कश्मीर डायरी: फिल्म कभी-कभी में अमिताभ, राखी और VVIP 'गुपकार' रोड वाली कश्मीर की कहानी
मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर हुए इमोशनल, बोले- चाहे हालात कैसे भी हों...
रोल की खातिर इस एक्टर ने घटाया था 29 किलो वजन, डेली डाइट में खाने के नाम पर थीं सिर्फ ये तीन चीजें
Next Article
रोल की खातिर इस एक्टर ने घटाया था 29 किलो वजन, डेली डाइट में खाने के नाम पर थीं सिर्फ ये तीन चीजें
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com