विज्ञापन

एआर रहमान ने मक्का में हज में लिखा था ये बॉलीवुड का स्पेशल सगाई, मिस्र की सिंगर ने गाया, डांस करने पर मजबूर

मक्का में हज के दौरान एआर रहमान के दिमाग में एक ऐसी धुन आई. जिसने आगे चलकर बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर डांस नंबरों में जगह बना ली. इस गाने के लिए उन्होंने मिस्र की सिंगर को खुद ट्रेनिंग दी.

एआर रहमान ने मक्का में हज में लिखा था ये बॉलीवुड का स्पेशल सगाई, मिस्र की सिंगर ने गाया, डांस करने पर मजबूर
मक्का में हज में एआर रहमान ने लिखा था ये बॉलीवुड का आइटम सॉन्ग
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में ऐसे कई गाने हैं जो सालों बाद भी बजते ही माहौल बना देते हैं. शादी हो, पार्टी हो या स्टेज शो, कुछ धुनें ऐसी होती हैं जिन पर लोग बिना सोचे-समझे थिरकने लगते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसे सुपरहिट गानों के बनने के पीछे क्या कहानी है. आपको शायद ये अंदाजा नहीं होगा कि एक सुपरहिट डांस नंबर की शुरुआत मक्का में हज के दौरान हुई थी? इतना ही नहीं, उस गाने के लिए एआर रहमान ने एक मिस्र की सिंगर को चुना और खुद उन्हें ट्रेनिंग भी दी. इस गाने के पीछे की कहानी जितनी अनोखी है, उतनी ही दिलचस्प भी.

मक्का में हज के दौरान सूझी थी धुन

साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'गुरु' का सुपरहिट गाना 'मैय्या' आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा है. इसकी धुन बनाने का किस्सा बेहद खास है. एआर रहमान जब मक्का में हज पर गए थे, तब उन्होंने एक शख्स को नदी के किनारे बार-बार ‘मोया, मोया, मोया' कहते सुना. अरबी में ‘मोया' का मतलब होता है पानी. यही शब्द रहमान के दिमाग में बस गया. बाद में उन्होंने गीतकार गुलजार से कहा कि इस एहसास को गाने में पिरोया जाए. इसके बाद कनाडा के टोरंटो दौरे के दौरान उन्होंने धुन को फाइनल रूप दिया. दिलचस्प बात ये भी है कि 'मैय्या' फिल्म गुरु के लिए रिकॉर्ड किया गया पहला गाना था. रिलीज के बाद इसकी अलग साउंड और इंटरनेशनल फील ने इसे बाकी बॉलीवुड डांस नंबरों से बिल्कुल अलग पहचान दिलाई.

ये भी पढ़ें- आरडी बर्मन का क्लासिक गाना, टीवी सीरियल का बना टाइटल ट्रैक, श्रेया घोषाल ने खूबसूरत आवाज में गाया, आज तक नहीं भूले फैंस

मिस्र की सिंगर को खुद सिखाया गाना

एआर रहमान चाहते थे कि इस गाने की आवाज भी इसकी धुन जितनी अलग हो. इसलिए उन्होंने मिस्र की सिंगर मेरीयम टोलर को चुना और खुद उन्हें गाना गाने की ट्रेनिंग दी. इस ट्रैक में चिन्मयी श्रीपदा और कीर्ति सगाथिया ने भी अपनी आवाज दी. जबकि इसके बोल मशहूर गीतकार गुलजार ने लिखे. गाने का वीडियो तुर्की थीम पर शूट किया गया था. जिसमें मल्लिका शेरावत के ग्लैमरस डांस ने चार चांद लगा दिए. रिलीज होते ही ये गाना देश-विदेश में छा गया. म्यूजिक क्रिटिक्स ने इसकी इंटरनेशनल साउंड की खूब तारीफ की और गुरु का साउंडट्रैक कई हफ्तों तक म्यूजिक चार्ट में नंबर-1 बना रहा.

गुरु फिल्म के बारे में

गुरु 2007 में रिलीज हुई थी, जिसे मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में गुरू, ऐश्वर्या राय बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती अहम किरदार में नजर आए थे. फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया था. जबकि बरसों रे मेघा मेघा और मैया मैया जैसे गाने खूब पॉपुलर हुए थे. 

ये भी पढे़ं- कॉलेज के स्टूडेंट सिर्फ इस गाने को देखने के लिए आते थे थिएटर, फिल्म को डिस्ट्रिब्यूटर्स ने सिरे से था नकारा, आज बना क्लासिक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
A R Rahman, Guru Movie Song, Bollywood, Guru
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com