- तस्लीमा नसरीन ने ए आर रहमान की बेटी के बुर्का पहनने पर किया था सवाल
- खतीजा रहमान ने दिया तस्लीमा नसरीन को करारा जवाब
- खतीजा रहमान ने कहा कि ताजी हवा में सांस लें...
मशहूर सिंगर ए आर रहमान (AR Rahman) की बेटी खतीजा (Khatija Rahman) अपने बुर्का पहनने को लेकर एक बार फिर निशाने पर आ गई हैं. दरअसल, लेखिका तस्लीमा नसरीन (Taslima Nasreen) ने ए आर रहमान की बेटी खतीजा द्वारा बुर्का पहनने पर सवाल उठाया था साथ ही कहा था कि उनकी बेटी को ऐसा देख मुझे घुटन होती है. लेकिन हाल ही में ए आर रहमान की बेटी ने तस्लीमा नसरीन को अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए करारा जवाब दिया है. साथ ही खतीजा ने तस्लीमा नसरीन को सलाह देते हुए कहा कि अगर मुझे देखकर आपको घुटन होती है तो कृप्या ताजी हवा में सांस लें. इसके साथ ही खतीजा ने कहा कि नारीवाद का मतलब महिलाओं को नीचा दिखाना नहीं है.
अजय देवगन की 'तान्हाजी' का 38वें दिन भी धुआंधार प्रदर्शन, कमाए इतने करोड़
I absolutely love A R Rahman's music. But whenever i see his dear daughter, i feel suffocated. It is really depressing to learn that even educated women in a cultural family can get brainwashed very easily! pic.twitter.com/73WoX0Q0n9
— taslima nasreen (@taslimanasreen) February 11, 2020
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि तस्लीमा नसरीन (Taslima Nasreen) ने ए आर रहमान (AR Rahman) की बेटी खतीजा (Khatija Rahman) के बुर्का पहनने को लेकर ट्वीट किया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, "मुझे ए आर रहमान का संगीत बेहद पसंद है. लेकिन जब भी मैं उनकी बेटी को देखती हूं तो मुझे घुटन महसूस होती है. यह मालूम होते हुए काफी दुख होता है कि एक शिक्षित महिला का भी उसके परिवार में आसानी से ब्रेनवॉश कर दिया जाता है." तस्लीमा नसरीन का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
'सेक्स एंड द सिटी' की एक्ट्रेस lynn Cohen का 86 साल की उम्र में निधन
लेखिका तस्लीमा नसरीन (Taslima Nasreen) के इस ट्वीट का जवाब खतीजा रहमान (Khatija Rahman) ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिया. उन्होंने अपनी पोस्ट में तस्लीमा नसरीन को संबोधित करते हुए लिखा, "केवल एक साल ही हुआ है और यह विषय एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया. यूं तो देश में बहुत कुछ हो रहा है और लोग इस बात से चिंतित हैं कि महिला क्या पोशाक पहनना चाहती है. मैं जीवन में अपने द्वारा चुनी गई चीजों और विकल्पों पर पछतावा नहीं करूंगी. मैं बहुत खुश हूं और मुझे इस बात का गर्व है कि मैं क्या करती हूं और उन लोगों का धन्यवाद, जिन्होंने मुझे इस तरह स्वीकार किया."
Bhojpuri Video Song: खेसारी लाल यादव के नए गाने ने मचाई धूम, इंटरनेट पर Video हुआ वायरल
अपनी पोस्ट में खतीजा रहमान (Khatija Rahman) ने आगे लिखा, "प्रिय तस्लीमा नसरीन (Taslima Nasreen), मुझे दुख है कि आपको मेरे पहनावे से घुटन होती है. कृप्या ताजी हवा में सांस लें, क्योंकि मुझे इस चीज को लेकर कोई घुटन नहीं होती है और बल्कि मुझे इस बात बहुत गर्व है जिस चीज के लिए मैं खड़ी हूं. मैं आपको सलाह देती हूं कि गूगल करें कि असल में नारीवाद का क्या अर्थ है. क्योंकि इसका अर्थ दूसरी महिलाओं को नीचा दिखाना नहीं है और न ही किसी के पिता को मुद्दे में लाना."
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं