बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में इंडियन क्रिकेटर पति विराट कोहली के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंची थीं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का लुक फैंस का दिल जीत रहा है. वहीं कपल को साथ देखकर फैंस भी रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, पूजा के दौरान अनुष्का साड़ी और माथे पर भस्म लगाए शिवलिंग की पूजा करती दिखाई दे रही हैं, जिसकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गए हैं.
पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली शिवलिंग की पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान विराट धोती पहने दिख रहे हैं. जबकि अनुष्का लाइट पिंक कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं. दोनों इस दौरान श्रद्धा में डूबे हुए नजर आ रहे हैं. वहीं एनआई के मुताबिक, एक्ट्रेस ने कहा, हम यहां पूजा करने आए थे और महाकालेश्वर मंदिर के अच्छे 'दर्शन' किए.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
इसके अलावा दूसरी वीडियो में दोनों अन्य भक्तों के साथ महाकालेश्वर मंदिर के अंदर बैठे हुए हैं. जहां विराट और अनुष्का एक कोने में एक साथ बैठे हैं. जबकि विराट एक पुजारी के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं.
Virat Kohli and Anushka Sharma's pictures at the Mahakaleshwar Jyotirlinga temple in Ujjain. pic.twitter.com/VMnwU5uY0Y
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) March 4, 2023
इस वीडियो को देखकर फैंस रिएक्शन देते दिख रहे हैं. हालांकि यह पहली बार नहीं है कि कपल किसी धार्मिक स्थान पर पहुंचे हैं. इससे पहले अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ ऋषिकेश के एक आश्रम में पहुंचे थे, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं.
#WATCH | Madhya Pradesh: Actor Anushka Sharma & Cricketer Virat Kohli visit Mahakaleshwar temple in Ujjain. pic.twitter.com/NKl8etcVGR
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) March 4, 2023
बता दें, विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए इंदौर में थे, जो तीन दिनों में खत्म हो गया है. वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का नेटफ्लिक्स फिल्म चकदा एक्सप्रेस में आगे दिखाई देंगी, जो क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं