अनुपम खेर (Anupam Kher) की मां दुलारी यूं तो कभी किसी फिल्म या टेलीविजन शो में नहीं नजर आईं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है. सोशल मीडिया पर दुलारी के मासूम अंदाज को खूब पसंद किया जाता है. अक्सर अनुपम खेर मां के साथ वीडियोज शेयर करते हैं. अब एक हालिया वीडियो में दुलारी, बेटे अनुपम को जमकर डांट लगाती दिख रही हैं. मां की डांट की वजह भी थोड़ी हैरान करने वाली है, दुलारी अनुपम को गिफ्ट भी दे रही हैं और साथ में फटकार भी लगा रही हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मां से मिली प्यार भरी डांट
अनुपम खेर (Anupam Kher Video) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उनकी मां उन्हें प्यार से फटकारती दिख रही हैं. दरअसल, अनुपम की मां उनके लिए कुछ शर्ट्स लेकर आई हैं, जो वो अनुपम को दिखाती हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि दुलारी अनुपम को एक नहीं कई सारी शर्ट्स दिखा रही हैं, इस पर अनुपम कहते हैं 'एक ले लूं या सब मेरे लिए हैं. इस पर दुलारी कहती हैं सारी पसंद है तो रख ले, तेरे से बढ़कर क्या है', लेकिन तभी अनुपम एक गलती कर बैठते हैं, वे पूछते हैं, 'पैसे दिए कि नहीं दिए' ये सुनकर दुलारी भड़क जाती हैं और बोलती हैं, 'वो बाप था, जो ऐसे ही छोड़ देगा? 10-20 हजार लाख दिए थे, ला दे'. इस पर अनुपम हंस पड़ते हैं. अनुपम अपने और मां के बीच के ऐसे प्यारे मोमेंट्स अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, जिसे फैंस खूब पसंद किया करते हैं. इस वीडियो पर भी फैंस ने जमकर कमेंट किया, खास कर दुलारी खेर को लेकर अच्छे-अच्छे कमेंट्स आए हैं. फैंस उन्हें क्यूट और अडोरेबल बता रहे हैं.
कैप्शन में लिखी ये बात
वीडियो शेयर कर अनुपम ने लिखा, 'मां कुछ शर्ट लाईं. यह एक सिंपल लेन-देन की प्रक्रिया होनी चाहिए थी, लेकिन दुलारी के साथ ये संभव नहीं है. उन्हें और इधर-उधर की बातें करने की जरूरत होती ही है और बिना मतलब ही बातचीत में मेरे 'बाप' को लाने की भी. इसे खुद देखिए और इंजॉय कीजिए. जय माता दी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं