विज्ञापन
This Article is From Oct 02, 2021

Mahatma Gandhi की जन्म जयंती पर गोडसे फिल्म की घोषणा, महेश मांजरेकर करेंगे इसका निर्देशन

महात्मा गांधी की 152 वीं जन्म जयंती पर निर्माता संदीप सिंह ने 'गोडसे' नामक फिल्म की घोषणा की है. इस फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर करने वाले हैं.

Mahatma Gandhi की जन्म जयंती पर गोडसे फिल्म की घोषणा, महेश मांजरेकर करेंगे इसका निर्देशन
गोडसे फिल्म की घोषणा
नई दिल्ली:

महात्मा गांधी की 152 वीं जन्म जयंती पर निर्माता संदीप सिंह ने 'गोडसे' नामक फिल्म की घोषणा की है. इस फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर करने वाले हैं. यह उनका महेश मांजरेकर के साथ तीसरा कोलैबोरेशन है. इसके पहले वह स्वतंत्रवीर सावरकर और वाइट नामक पिक्चर बना रहे हैं. नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या की थी. इस फिल्म का निर्माण संदीप सिंह और निर्देशक राज शंदिलिया की प्रोडक्शन हाउस मिलकर करेंगे. फिल्म की घोषणा के साथ एक टीजर वीडियो भी जारी किया गया है. इसमें लिखा गया है, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं बापू, आपका नाथूराम गोडसे'

इस बारे में बताते हुए संदीप सिंह ने कहा, 'नाथूराम गोडसे की कहानी मैं कब से कहना चाहता था. यह फिल्म सभी को पता होनी चाहिए. गोडसे और गांधी की कई कहानियां है. महेश राज और मैंने तय किया कि हम इस कहानी की फेक्चुअल साइड लेकर आएंगे. जिसे भुला दिया गया है. मैं महेश मांजरेकर के साथ-साथ स्वतंत्रवीर सावरकर और वाइट बना रहा हूं. मैं खुश हूं कि उनके साथ मिलकर अब गोडसे भी बनाऊंगा'.

वहीं महेश मांजरेकर ने कहा, 'नाथूराम गोडसे की कहानी मेरे दिल के करीब है. इस प्रकार का सिनेमा बनाने के लिए साहस लगता है. मैं ऐसी फिल्में बनाने में विश्वास रखता हूं. लोगों को गोडसे के बारे में ज्यादा पता नहीं है. सिर्फ यह जानते हैं कि नाथूराम गोडसे ने गांधी को मारा है. हम इस फिल्म की कहानी के साथ यह बात दर्शकों पर छोड़ देंगे कि कौन सही है और कौन गलत, यह फिल्म 2022 के सेकंड हाफ में शूट होनी शुरू होगी'. महेश मांजरेकर फिल्म निर्देशक और अभिनेता है. उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है. उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की गई है. वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है. वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते है जोकि काफी पसंद की जाती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahesh Manjrekar, Mahesh Manjrekar Film, Mahesh Manjrekar News, Mahatma Gandhi, Godse Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com