अनिल कपूर, जिनकी सुनीता कपूर से शादी को 40 साल हो गए हैं. उन्होंने जयपुर के एक इवेंट में शादी के बारे में खुलासा किया कि उनकी वाइफ ने काम ना करने और घर संभालने का फैसला किया और उन्होंने साफ किया था कि यह उनका पर्सनल फैसला है ना कि एक्टर से शादी करने का बाद उन्होंने यह फैसला लिया है. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि सुनीता कपूर ने शादी के बाद अपने परिवार से सोने की ज्वैलरी ना लेने का फैसला किया था और कहा था वह सबकुछ उन्हें खरीदवा कर देंगे.
अनिल कपूर ने शादी के शुरुआती दिनों को किया याद
एफआईसीसीआई एफएलओ जयपुर चैप्टर में बात करते हुए अनिल कपूर ने अपनी शादी के शुरूआती दिनों के बारे में बात करते हुए कहा, मैंने जब उनसे शादी की थी तो पूरा घर सजा होता था. जब भी मैं शूटिंग से लौटता था तो वह मुझसे हमेशा कहती थीं, यह मैं तुम्हारे लिए नहीं कर रही हूं. मैं अपने लिए कर रही हैं. मैं अपने लिए देखती हूं ना कि तुम्हारे लिए. गलतफहमी मत रखना कि मैं घर का ख्याल तुम्हारे लिए रख रही हूं. यह अपने लिए कर रही हूं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आगे उन्होंने कहा, सुनीता ने मुझे शादी से पहले कहा, जब मैं शादी के बाद तुम्हारे घर आउंगी तो मैं केवल एक जोड़ी कपड़े के साथ आउंगी और अपने साथ कोई ज्वैलरी लेकर नहीं आउंगी. कोई भी चीज हो आपको मेरे लिए खरीदना पड़ेगा. वहीं एक्टर ने खुलासा किया कि सुनीता के लिए एक ज्वैलरी, जो उन्होंने जिंदगी में खरीदी है वो केवल शादी की अंगूठी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं