फन्ने खां में अनिल कपूर
- राकेश ओमप्रकाश मेहरा हैं प्रोड्यूसर
- ऐश्वर्या राय बच्चन हैं लीड रोल में
- राजकुमार राव भी आएंगे नजर
नई दिल्ली:
अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय की जोड़ी ‘फन्ने खां’ फिल्म के साथ लौट रही है. 60 वर्षीय अनिल कपूर म्यूजिशन के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में उनका खिचड़ी बाल वाला लुक फाइनल करने में लगभग 50 घंटे का समय लगा. जब पूरी टीम के साथ बातचीत में कोई खास नतीजा नहीं निकला तो अनिल कपूर एक सैलून पर पहुंच गए. उन्होंने अपने बालों पर पांच दिन तक लगातार रोजाना 10 घंटे की मेहनत करवाई.
यह भी पढ़ेंः पॉपुलैरिटी के मामले में पिता अनुराग कश्यप से कम नहीं उनकी बेटी, जीती हैं ऐसी ग्लैमरस लाइफ
राकेश ओमप्रकाश मेहरा (बाएं)
यह भी पढ़ेंः 20 साल की जाह्नवी कपूर कब करेंगी डेब्यू? जानें सवाल पर उनके पिता का रिएक्शन
अनिल कपूर को इस रोल के लए दुबला-पतला नजर आना था. जिसके लिए वर्कआउट की भी जरूरत थी लेकिन उनके टखने में चोट आ गई थी. इसलिए उन्होंने ऐसा वर्कआउट तलाशा जिससे दर्द भी कम हो और नतीजे भी हासिल कर सकें. उन्होंने चार हफ्ते के अंदर अपने को रोल की खातिर पूरी तरह से फिट कर लिया.

फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार कहते हैं, “अनिल कपूर जबरदस्त कलाकार हैं. वे हर कैरेक्टर को निभाने में अपना 200 प्रतिशत देते हैं. फिल्मों को लेकर उनका जो जुनून है वह लुक को परफेक्ट बनाने के लिए दिए गए उनके समय से जाहिर हो जाता है.”
फिल्म को अतुल मांजरेकर डायरेक्ट कर रहे हैं, और इसमें राजकुमार राव तथा नसीरूद्दीन शाह भी हैं. फिल्म 13 अप्रैल, 2018 को रिलीज होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Anil Kapoor