विज्ञापन
This Article is From May 16, 2022

क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स ने बिग बॉस 5 में बोले थे ‘शोले’ के गब्बर सिंह के डायलॉग्स, वीडियो हुआ वायरल

बिग बॉस 5 में शामिल हुए क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स को बॉलीवुड फिल्में काफी पसंद थी, वायरल वीडियो में वह डांस और डायलॉग्स बोलते दिख रहे हैं.

क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स ने बिग बॉस 5 में बोले थे ‘शोले’ के गब्बर सिंह के डायलॉग्स, वीडियो हुआ वायरल
Andrew Symonds ने दबंग के गाने पर किया था डांस
नई दिल्ली:

क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स के आकस्मिक निधन ने उनके फैंस को शोक में डाल दिया है. ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज भले ही मैदान पर अपने विरोधियों के लिए खूंखार ऑलराउंडरों में से एक रहे हों, लेकिन भारत में कई लोगों को उनका मजेदार पक्ष भी देखने को मिला. वह भारत से जुड़े हुए थे. खासकर तब जब वह बिग बॉस 5 में शामिल हुए तो उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आया. एंड्रयू की मौत के बाद उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जो क्रिकेट पिच से अलग भारतीयों को पसंद आ रहा है. 

यह 2014 में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के एक प्रोग्राम का वीडियो है, जिसमें वह एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ स्टेज पर नजर आ रहे हैं. वहीं इस कार्यक्रम को आयुष्मान खुराना और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि आयुष्मान एंड्रयू को बिपाशा के साथ रोमांस करना सिखा रहे हैं. वहीं वह दबंग में सलमान खान के रोल को कॉपी करते नजर आ रहे हैं और डांस भी कर रहे हैं. 

वीडियो में दिख रहा है कि सायमंड्स के लुक, एक्सप्रेशन और मूव्स को देखकर वहां मौजूद लोगों की हंसी नहीं रुक रही है. भारतीय फिल्मों के प्रति अपने प्यार के बारे में बात करते हुए एंड्रयू ने पुराने वीडियो में कहा था, “ उन्हें बॉलीवुड फिल्में, गाने और डांस पसंद हैं.” वहीं  बिग बॉस 5 जो  2011 में प्रसारित हुआ था. इसमें उनके व्यक्तित्व के कई पक्ष देखने को मिले. एक वीडियो में उन्होंने मुन्नाभाई एमबीबीएस में संजय दत्त को कॉपी किया. वहीं शो में एंड्रयू साइमंड्स पूजा मिश्रा के क्लोज दिखे. एक अन्य वीडियो में वह गब्बर सिंह को कॉपी करते दिख रहे हैं.  क्रिकेटर शोले के गब्बर-कालिया सीन को करते दिख रहे हैं.   

एंड्रयू के साथ बिग बॉस 5 में भाग लेने वाली जूही परमार ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में कहा,"हमने घर में बहुत मस्ती की और मैं उनकी विनम्रता से काफी प्रभावित हुई."
 

ये VIDEO भी देखें : शिल्पा शेट्टी एयरपोर्ट पर व्हाइट ड्रेस में चहकती नजर आईं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Andrew Symonds, Andrew Symonds Car Accident, Andrew Symonds Death, Andrew Symonds Dies, Andrew Symonds Record, Andrew Symonds World Record, Andrew Symonds Bollywood, Andrew Symonds Bigg Boss 5
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com