- अनन्या का वीडियो हुआ वायरल
- संजय कपूर ने पोस्ट किया है वीडियो
- अनन्या से संजय ने लिया ये वादा
अनन्या पांडेय (Ananya Panday) की डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 (Student of The Year 2)' रिलीज हो गई है औऱ फिल्म ने पहले तीन दिन में 37.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. हालांकि फिल्म को लेकर अच्छे रिव्यू नहीं आ रहे हैं, लेकिन इस बीच बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय (Chunky Pandey) की बिटिया अनन्या पांडेय (Ananya Panday) का एक दिलचस्प वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में अनन्या पांडेय (Ananya Panday) खाना खा रही हैं और अनिल कपूर (Anil Kapoor) तथा बोनी कपूर के छोटे संजय कपूर (Sanjay Kapoor) इस वीडियो को शूट कर रहे हैं और अनन्या पाडंये से बहुत ही दिलचस्प वादा ले रहे हैं.
पीएम मोदी ने बताया 1987-88 में किया था उन्होंने पहला ईमेल तो बॉलीवुड एक्टर बोले- हद होती है भाई...
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
संजय कपूर अनन्या पांडेय (Ananya Panday) से वादा ले रहे हैं कि वे जब स्टार बन जाएंगी तो वे उनके साथ फिल्म करेंगी. इस डील में उनके मम्मी पापा चंकी पांडेय और भावना पांडेय का कोई दखल नहीं होगा. उनके मैनेजर्स का भी कोई लेना-देना नहीं होगा. यही नहीं, संजय कपूर अनन्या पांडेय से कहते हैं कि वे गीता पर हाथ रखकर कसम खाएं. इस तरह यह वीडियो बहुत ही दिलचस्प है.
फोटोग्राफर्स को देख मचल गए तैमूर अली खान, Video हुआ वायरल...
हालांकि इस वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन में संजय कपूर (Sanjay Kapor) ने उल्लेख किया है कि वीडियो तीन साल पुराना है. इस वीडियो को संजय कपूर ने न्यूयॉर्क में शूट किया था. इस वीडियो को संजय कपूर ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के रिलीज के मौके पर इस वीडियो को डाला था, और अनन्या पांडेय (Ananya Panday) को शुभकामनाएं दी थीं. अनन्या पांडेय की अगली फिल्म कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ 'पति पत्नी और वो' है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं