वेडिंग रिसेप्शन में श्वेता बच्चन ने जमकर लगाए ठुमके.
- सौदामिनी मट्टू की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचीं श्वेता बच्चन
- पल्लू लटके गाने पर जमकर किया डांस
- वेडिंग रिसेप्शन में सारा अली खान और करण जौहर भी थिरके
नई दिल्ली:
महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा (44) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. भाई अभिषेक बच्चन की तरह भले ही उन्होंने फिल्मों में अपना करियर नहीं बनाया, लेकिन वह अक्सर लाइमलाइट में आती रहती हैं. कुछ दिनों पहले खबरें आई थी कि श्वेता अपने दादा हरिवंश राय बच्चन की राह पर चलते हुए लेखक बनने जा रही हैं. इसी बीच श्वेता का एक नया वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह फिल्म 'शादी में जरूर आना (2017)' के गाने पल्लू लटके... पर जमकर डांस करती दिखाई दे रही हैं.
Viral Video: सारा अली खान ने दिखाए लटके-झटके, सात समुंदर पार गाने पर जमकर किया डांस
देखें, वीडियो...
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में श्वेता बच्चन साड़ी अवतार में दिखाई दे रही हैं. वीडियो में वह अपने लटके-झटकों से ऑडियंस का दिल जीत रही हैं. यह वीडियो फैशन डिजाइनर संदीप खोसला की भतीजी सौदामिनी मट्टू के वेडिंग रिसेप्शन का है. इस पार्टी में और भी कई स्टार्स मौजूद थे. श्वेता बच्चन के अलावा सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और फिल्ममेकर करण जौहर ने रिसेप्शन में डांस किया था.
देखें, वीडियो...
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
Viral Video: सारा अली खान ने दिखाए लटके-झटके, सात समुंदर पार गाने पर जमकर किया डांस
देखें, वीडियो...
करण जौहर ने यूं लगाए ठुमके कि नजर उतारने लगीं जया बच्चन, देखें Viral Video
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में श्वेता बच्चन साड़ी अवतार में दिखाई दे रही हैं. वीडियो में वह अपने लटके-झटकों से ऑडियंस का दिल जीत रही हैं. यह वीडियो फैशन डिजाइनर संदीप खोसला की भतीजी सौदामिनी मट्टू के वेडिंग रिसेप्शन का है. इस पार्टी में और भी कई स्टार्स मौजूद थे. श्वेता बच्चन के अलावा सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और फिल्ममेकर करण जौहर ने रिसेप्शन में डांस किया था.
देखें, वीडियो...
44 वर्षीय श्वेता बच्चन महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बड़ी बेटी हैं. उन्होंने 1997 में निखिल नंदा से शादी की थी. जोड़ी के दो बच्चे हैं बेटी नव्या नवेली नंदा और बेटा अगस्त्या नंदा.
बता दें, श्वेता बच्चन नंदा की पहली किताब 'पैराडाइज टॉवर्स' अक्टूबर में लॉन्च होगी. श्वेता ने बयान में कहा, "मेरे मन में 'पैराडाइज टॉवर्स' लिखने का विचार एक सुबह जागने के बाद आया. यह मेरे लिए अस्वाभाविक नहीं है. मैं कथाकारों के परिवार से ताल्लुक रखती हूं. बचपन में हमें पढ़ने-लिखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता था और हमें कल्पनाएं करने की पूरी छूट थी."
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Shweta Bachchan Nanda, Viral Video, Sara Ali Khan