विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2017

आलिया भट्ट ने अमिताभ बच्चन के साथ शेयर की शूटिंग की बात, किया ये खुलासा

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की खूब तारीफ की.

आलिया भट्ट ने अमिताभ बच्चन के साथ शेयर की शूटिंग की बात, किया ये खुलासा
  • आलिया ने अमिताभ बच्चन की तारीफ की
  • आने वाली है साथ में 'ब्रह्मास्त्र' मूवी
  • जी सिने अवॉर्ड में कही ये बात
नई दिल्ली: एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की खूब तारीफ की. आलिया ने कहा कि मेगास्टार यह सुनिश्चित करते हैं कि उनके आसपास के लोग उनसे भयभीत न हों. अयान मुखर्जी द्वारा डायरेक्टर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में अमिताभ बच्चन, आलिया और रणबीर कपूर काम वाले हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह मेगास्टार के साथ काम करके नर्वस महसूस कर रही हैं तो आलिया ने कहा कि अमित जी एक बहुत ही स्नेही व्यक्ति है, वह हर किसी को आरामदायक स्थिति महसूस कराने का प्रयास करते है. वह जानबूझ कर किसी को भी भयभीत नहीं करते , लेकिन जब आप एक दिग्गज के साथ काम कर रहे हैं तो कुछ तो होगा ही.

पढ़ें: क्या 'शिद्दत' में फिर जमेगी आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी?

आलिया ने जी सिने पुरस्कारों के रेड कार्पेट पर कहा कि मैं बहुत उत्साहित हूं. हर बार जब हम मिले, हमने यही सोचा कि हम कब एक साथ काम करेंगे और अंतत: वह दिन आ ही गया. बता दें कि बॉलीवुड की यंगेस्ट एक्ट्रेस में एक आलिया भट्ट दिसंबर महीने में 'ऐली मैगजीन' की कवर फोटो में दिखीं. मैगजीन की 21 एनिवर्सिरी पर आलिया भट्ट को कवर फोटो के लिए चुना गया.

पढ़ें: बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा की टी-शर्ट में दिखीं आलिया भट्ट!

बता दें कि आलिया अपनी आगामी फिल्म 'राजी' के लिए शूटिंग कर रहीं हैं. मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग जम्मू-कश्मीर हुई है. 'राजी' में आलिया भट्ट कश्‍मीरी लड़की और पाकिस्‍तानी बहू के किरदार में दिखेंगी, जोकि पाकिस्तानी आर्मी ऑफिसर से शादी करेंगी.

VIDEO: केवल जागरूकता और इच्छा शक्ति से ही कामयाबी पायी जा सकती है- आलिया भट्ट

(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Alia Bhatt, Brahmastra Movie, Bollywood Hindi News, Bollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com