विज्ञापन

खूबसूरती और कमाई में बॉलीवुड हीरोइनों को भी टक्कर देती हैं अल्लू अर्जुन की पत्नी, इन 5 फोटोज को देख कहेंगे- श्रीवल्ली भी हैं इनके आगे फेल

स्नेहा रेड्डी जाने-माने बिजनेसमैन कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी की बेटी हैं, जो SCIENT Institute of Technology के चेयरमैन हैं, उन्होंने SCIENT Institute of Technology में एकेडमिक और प्लेसमेंट सेल्स की डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया है.

खूबसूरती और  कमाई में बॉलीवुड हीरोइनों को भी टक्कर देती हैं अल्लू अर्जुन की पत्नी, इन 5 फोटोज को देख कहेंगे- श्रीवल्ली भी हैं इनके आगे फेल
खूबसूरती में किसी हीरोइन से कम नहीं है अल्लू अर्जुन की पत्नी
नई दिल्ली:

पुष्पा और पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन आज सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि पूरे देश में जाने जाते हैं और उनके देश भर में लाखों फैंस हैं. अल्लू एक सुपरस्टार हैं और उनका फिल्म में होने ही हिट की गारंटी है. लेकिन अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा भी पॉपुलैरिटी में कुछ कम नहीं है. उनकी भी अपनी फैन फॉलोइंग है. देखने में स्नेहा किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं. अक्सर अल्लू अर्जुन के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं. आज हम स्नेहा रेड्डी, उनके बैकग्राउंड, बिजनेस, पढ़ाई, नेट वर्थ के बारे में बात कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें - Dhurandhar 2 box office collection day 20: नंबर वन बनने के लिए रणवीर सिंह की फिल्म की अल्लू अर्जुन की फिल्म से है कांटे की टक्कर, जानें आज की कमाई

स्नेहा रेड्डी जाने-माने बिजनेसमैन कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी की बेटी हैं, जो SCIENT Institute of Technology के चेयरमैन हैं, उन्होंने SCIENT Institute of Technology में एकेडमिक और प्लेसमेंट सेल्स की डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया है.

स्नेहा और अल्लू अर्जुन पहली बार अमेरिका में एक शादी में मिले थे. अल्लू अपने दोस्त की शादी में गए थे और स्नेहा वहां गेस्ट थीं. पहली ही मुलाकात में अर्जुन, स्नेहा पर इतना फिदा हो गए कि कुछ दिनों बाद उन्हें मैसेज कर उनसे कॉन्टैक्ट किया. स्नेहा को भी अल्लू अच्छे लगे थे, उन्होंने भी मैसेज का रिप्लाई किया और इस तरह बातचीत और फिर मुलाकात का सिलसिला शुरू हो गया.

अल्लू अर्जुन और स्नेहा एक दूसरे को डेट करने लगे, हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को छिपा कर रखा था. कुछ सालों बाद जब अल्लू अर्जुन के पिता को इस बात का पता चला तो एक्टर ने उन्हें बताया कि वह स्नेहा से शादी करना चाहते हैं.

26 नवंबर, 2010, हैदराबाद में दोनों ने सगाई की और तीन महीने बाद 6 मार्च, 2011 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए. 2016 में, स्नेहा ने अपना खुद का एक वेंचर शुरू किया, जिसका नाम पीकाबू है. यह एक फोटो स्टूडियो है, जो प्रेगनेंसी, न्यूबॉर्न, फैमिली और छोटे बच्चों के फोटोशूट की सुविधा देता है.

स्नेहा ने US में पढ़ाई की और कंप्यूटर साइंस में अपनी मास्टर डिग्री हासिल की. ​​उनकी नेट वर्थ लगभग 42 करोड़ रुपये होने का अनुमान है. इस कपल की शादी को 15 साल हो चुके हैं. उनके दो बच्चे हैं- एक बेटा, अयान और एक बेटी, अरहा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com