विज्ञापन

Alisha Chinai Birthday : 90s में ‘क्वीन ऑफ इंडिपॉप' कही जाती थी यह सिंगर, कर्ज में डूबी हुआ तलाक, लेटेस्ट फोटो में पहचानना मुश्किल

Alisha Chinai Birthday : चिनॉय को उनके 1995 के हिट सिंगल और एल्बम 'मेड इन इंडिया' के लिए खास तौर पर जाना जाता है. इस एल्बम का म्यूजिक बिद्दू ने तैयार किया था और यह उस समय के सबसे ज़्यादा बिकने वाले पॉप एल्बम में से एक बन गया, जिससे अलीशा घर-घर में मशहूर हो गईं.

Alisha Chinai Birthday : 90s में ‘क्वीन ऑफ इंडिपॉप' कही जाती थी यह सिंगर, कर्ज में डूबी हुआ तलाक, लेटेस्ट फोटो में पहचानना मुश्किल
90s में ‘क्वीन ऑफ इंडिपॉप' कही जाती थी यह सिंगर
नई दिल्ली:

Alisha Chinai Birthday : सिंगर अलीशा चिनॉय एक वक्त में इंडी पॉप गानों की क्वीन कही जाती थीं. अपने गाने 'मेड इन इंडिया' से उन्होंने दर्शकों के दिनों में ऐसी जगह बनाई जो अब तक मिटी नहीं है. 1965 में जन्मीं अलीशा आज अपना 61 जन्मदिन मना रही हैं. कई हिट गानों की वजह से 1990 के दशक तक अलीशा को 'क्वीन ऑफ़ इंडिपॉप' के नाम से जाना जाने लगा. उन्होंने ऐश्वर्या राय, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, स्मिता पाटिल, मंदाकिनी, श्रीदेवी, जूही चावला और कई दूसरी मशहूर एक्ट्रेस के लिए प्लेबैक सिंगिंग की. लेकिन फिर वह धीरे-धीरे ओझल हो गईं, आइए जानते है कि आज अलीशा कहां हैं और क्या करती हैं.

इन गानों ने दी बड़ी पहचान

अलीशा चुनॉय ने 1980 के दशक में श्रीदेवी के लिए उनका सबसे बड़ा हिट गाया गाया था. मिस्टर इंजिडाय का गाना 'काटे नहीं कटते', उन्होंने 1987 में किशोर कुमार के साथ रिकॉर्ड किया था. ये एक आइकॉनिक सॉन्ग बन गया. इसके बाद 1989 में, फ़िल्म 'त्रिदेव' का एक और सफल गाना था 'रात भर जाम से'. 1990 के दशक में, अलीशा ने अलग-अलग फ़िल्मों में काम करना शुरू किया और अनु मलिक, आनंद-मिलिंद, राजेश रोशन और नदीम-श्रवण जैसे दूसरे म्यूज़िक डायरेक्टर के साथ मिलकर काम किया.

अलीशा ने गाया सबसे हिट पॉप सॉन्ग

चिनॉय को उनके 1995 के हिट सिंगल और एल्बम 'मेड इन इंडिया' के लिए खास तौर पर जाना जाता है. इस एल्बम का म्यूजिक बिद्दू ने तैयार किया था और यह उस समय के सबसे ज़्यादा बिकने वाले पॉप एल्बम में से एक बन गया, जिससे अलीशा घर-घर में मशहूर हो गईं. इस एल्बम में 'आजा मेरे दिल में', 'एक बार दो बार', 'सुन ओ मेरी धड़कन', 'तू कहां', 'ऊ ला ला', 'तू जो मिला', 'धोखा दिया है रे तूने मेरे दिल' और 'लवर गर्ल' जैसे कई मशहूर गाने शामिल हैं.

इस एल्बम की सफलता के बाद, अलीशा ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का ऐलान कर दिया और सिर्फ़ अपने प्राइवेट पॉप एल्बम पर ध्यान देना चाहा. हालांकि, इसके बाद आए उनके एल्बम उतने सफल नहीं रहे. यह वह दौर भी था जब उनका अनु मलिक के साथ एक बड़ा विवाद हो गया था. अनु मलिक वही शख़्स थे जिनके साथ मिलकर उन्होंने कई हिट गाने रिकॉर्ड किए थे.

अनु मलिक के साथ अलीशा का विवाद

'मेड इन इंडिया' की रिलीज़ के दौरान, अलीशा ने अनु मलिक पर उनके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था. इसके बाद अलीशा ने फिल्म संगीत में वापसी की. उन्होंने ऋतिक रोशन, करीना कपूर और रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म 'मुझसे दोस्ती करोगे' के गाने 'ओह माय डार्लिंग' से वापसी की. 2000 के दशक की शुरुआत से लेकर 2009 तक, अलीशा ने मुख्य रूप से हिमेश रेशमिया, शंकर-एहसान-लॉय और प्रीतम के साथ गाने रिकॉर्ड किए.

अनु मलिक से सुलह

बाद में उन्होंने अनु मलिक के साथ सुलह कर ली और उनके साथ फिर से काम शुरू किया. इसकी शुरुआत फिल्म 'इश्क विश्क' से हुई, जिससे शाहिद कपूर ने अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने 'फिदा', 'नो एंट्री', 'लव स्टोरी 2050', 'मान गए मुगल-ए-आज़म', 'अगली और पगली', 'चेहरा' और 'कम्बख्त इश्क' जैसी फिल्मों के लिए साथ मिलकर काम किया.

हालांकि अलीशा चिनॉय अब प्लेबैक सिंगिंग नहीं करती हैं, लेकिन वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं. जहां उनके 73,000 से कुछ ज़्यादा फॉलोअर्स हैं.  अपने पूरे करियर के दौरान, अलीशा कलाकारों के अधिकारों की पैरोकार रही हैं, और उन्होंने गायकों के लिए उचित कम्पंसेशन और रॉयल्टी मिलने पर जोर दिया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com