अभिनेत्री पूजा भट्ट हिंदी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार हैं. गुरुवार को उन्होंने अपनी मां किरण भट्ट को याद करते हुए उनके साथ पुरानी तस्वीर पोस्ट की. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में मां के साथ तस्वीर पोस्ट की. बचपन की इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में पूजा चेक वाली शर्ट पहने और बालों की चोटी बनाए मां के बगल में नजर आ रही हैं. वहीं किरण भट्ट पूजा के छोटे भाई राहुल भट्ट को गोद में लिए हुए हैं. किरण भट्ट, जो पूजा भट्ट की मां और फिल्म निर्माता महेश भट्ट की पहली पत्नी थीं, अपनी जिंदगी के ज्यादातर समय लाइमलाइट से दूर ही रहीं. लाइमलाइट से दूर रहने वाली किरण एक अनाथालय में पली-बढ़ी थीं और उनकी असल प्रेम कहानी मशहूर फिल्म 'आशिकी' के लिए एक इंस्पिरेशन बनी.
बताया जाता है कि महेश भट्ट जब स्कूल में थे, तब उन्हें अनाथालय में रहने वाली लॉरेन ब्राइट से प्यार हो गया था. वे अक्सर उनसे मिलने के लिए अनाथालय की दीवार फांद जाते थे. पकड़े जाने पर लॉरेन को अनाथालय से निकाल दिया गया था. इसके बाद मात्र 20 साल की उम्र में दोनों ने शादी कर ली और उन्होंने अपना नाम बदलकर किरण भट्ट रख लिया. शादी के बाद उनके दो बच्चे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हुए.

आलिया भट्ट की सौतेली मां है किरण भट्ट
हालांकि, महेश भट्ट का नाम इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा है और किरण भट्ट से अलग होने के बाद निर्देशक ने 1986 में सोनी राजदान से शादी कर ली थी, जिससे उन्हें दो बेटियां, आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट हुईं. किरण का निधन 2003 में लंबी बीमारी से जूझने के बाद हुआ था. उनके निधन से भट्ट परिवार, खासकर पूजा और राहुल को गहरा सदमा लगा था. इस बारे में दोनों ने अपने कई पिछले इंटरव्यू में बात भी की है.
यह भी पढ़ें: मैं धर्मेंद्र का बेटा हूं...कहकर भावुक हुए बॉबी देओल, पापा धर्मेंद्र के जाने के 6 महीने बाद भी नहीं सूखे आंसू
किरण भट्ट लाइमलाइट और फिल्म इंडस्ट्री से हमेशा दूर रहीं. पर्सनल लाइफ की बात करें तो पूजा भट्ट अपनी मां के साथ एक बेहद गहरा और मजबूत रिश्ता साझा करती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी तस्वीरें शेयर करती हैं.
यह भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा को पति जहीर ने दी मेलोडी टॉफी, एक्ट्रेस ने गुस्से में यूं फेंकी, अब वीडियो हो रहा वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं