- आलिया भट्ट की 'सड़क 2' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
- मुकेश भट्ट ने कहा कि हमारे पास दूसरा विकल्प नहीं था
- 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी फिल्म
कोरोना वायरस (Coronavirus) के कई जबरदस्त फिल्में अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं. हाल ही में आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है. इससे इतर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) की अपकमिंग फिल्म 'सड़क 2' (Sadak 2) भी जल्द ही डिजिटल मंच पर रिलीज होगी. इस बात की जानकारी फिल्म के निर्माता मुकेश भट्ट ने दी है. यह फिल्म पहले 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण बंद सिनेमाघरों के खुलने के बारे में अनिश्चितता को देखते हुए इसे डिजिटल मंचों पर रिलीज करने का फैसला किया गया है.
'सड़क 2' (Sadak 2) को लेकर मुकेश भट्ट (Mukesh Bhatt) ने पीटीआई-भाषा से भी बातचीत की. उन्होंने कहा, "कोविड-19 मामलों की संख्या घटने के बजाय दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. इस स्थिति में क्या आपको लगता है कि सिनेमाघर खुलेंगे? और अगर खुल भी गए तो क्या लोग फिल्म देखने सिनेमाघरों में जाएंगे? लोगों को अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता है. आज लोगों की जिंदगी महत्वपूर्ण है. मैं इसे रिलीज (डिजीटल) करने को मजबूर हूं क्योंकि मुझे भविष्य में कोई उम्मीद नहीं दिख रही है. आपको कुछ काम ना चाहते हुए भी मजबूर होकर करने पड़ते हैं. हमारे पास कोई और विकल्प नहीं बचा है."
बता दें कि 'सड़क 2' (Sadak 2) 1991 में पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) अभिनीत फिल्म 'सड़क' की सीक्वल है. यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने को तैयार थी लेकिन अब निर्माता इसे डिजीटल मंचों पर रिलीज करने को मजबूर हैं. विशेष फिल्म्स और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा निर्मित इस फिल्म में आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और पूजा भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं. हालांकि, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि यह ओटीटी के किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की 'सड़क 2' के अलावा अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'लक्ष्मी बम', अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की फिल्म 'द बिग बुल', अजय देवगन (Ajay Devgn) की 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' और वरुण धवन व सारा अली खान की फिल्म 'जुड़वा 2' भी डिजनी+हॉटस्टार पर रिलीज हो सकती है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक अक्षय कुमार, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट और वरुण धवन वॉल्ट डिजनी के चेयरमैन के साथ वर्चुअल मीटिंग करेंगे. यह वर्चुअल मीटिंग सोमवार को 4:30 बजे की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं